सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद: आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली को भव्य सांदीपनि लोक के रूप में विकसित करने की मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जमीन अधिग्रहण को लेकर विवादों में घिर गई है।
आश्रम प्रबंधन ने शुरू किया विरोध
सांदीपनि आश्रम के पास स्थित आसाराम बापू आश्रम की जमीन परियोजना में शामिल किए जाने की प्रस्तावित प्रक्रिया का आश्रम प्रबंधन ने विरोध शुरू कर दिया है।
अनुयायियों को उज्जैन बुलाने की चेतावनी
आश्रम संचालक शिवा भाई ने चेतावनी दी है कि यदि सांदीपनि लोक के निर्माण के लिए आश्रम की जमीन ली गई तो वे न्यायालय की शरण लेंगे और आंदोलन करेंगे।
जरूरत पड़ने पर देशभर से आसाराम बापू के अनुयायियों को उज्जैन बुलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
आश्रम संचालक का आरोप- जानबूझकर बनाया जा रहा निशाना
आश्रम संचालक शिवा भाई का आरोप है कि प्रशासन बार-बार आश्रम की जमीन लेने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि पहले भी आश्रम की जमीन से 80 फीट चौड़ी सड़क निकालने की योजना बनाई गई थी।
उस समय श्रद्धालुओं के विरोध के बाद सड़क का प्रस्तावित मार्ग बदल दिया गया था। अब सांदीपनि लोक के निर्माण के नाम पर दोबारा जमीन लेने की तैयारी की जा रही है। शिवा भाई ने स्पष्ट किया कि आश्रम प्रबंधन अपनी जमीन देने के पक्ष में नहीं है।
नोटिस मिलने से इनकार, प्रशासनिक सूत्रों का अलग दावा
शिवा भाई के मुताबिक, आश्रम प्रबंधन को जमीन अधिग्रहण के संबंध में अब तक कोई आधिकारिक नोटिस नहीं मिला है। हालांकि, कुछ दिन पहले नायब तहसीलदार शेफाली जैन आश्रम पहुंची थीं और उन्होंने परियोजना के लिए जमीन की आवश्यकता की जानकारी दी थी।
आश्रम संचालक का कहना है कि उस बैठक में ही प्रबंधन ने जमीन देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में आसाराम बापू भी आश्रम आए थे और उन्होंने भी जमीन नहीं देने की बात कही थी।
दूसरी ओर, प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के तहत धारा-4 के बाद धारा-11 का नोटिस जारी किया जा चुका है। ऐसे में नोटिस की तामीली को लेकर दोनों पक्षों के दावों में अंतर सामने आया है।
सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई
आश्रम संचालक शिवा भाई ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि आश्रम में हिंदू संस्कृति और आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम होते हैं।
यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सनातन की बात करने वाली सरकार के रहते आश्रम को जमीन के लिए परेशान क्यों किया जा रहा है।
शिवा भाई ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य और उपचार में सरकारी सहयोग नहीं मिलने का आरोप भी लगाया।
उन्होंने दोहराया कि आश्रम की जमीन लेने का प्रयास हुआ तो कानूनी लड़ाई के साथ आंदोलन भी किया जाएगा।
17 बीघा जमीन पर 139 करोड़ से बनेगा सांदीपनि लोक
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, सांदीपनि लोक के लिए पहले करीब 15 बीघा जमीन प्रस्तावित थी। अब परियोजना का क्षेत्र बढ़ाकर लगभग 17 बीघा किया गया है।
प्रशासन की कोशिश है कि जमीन आपसी सहमति और क्रय नियमों के तहत प्राप्त की जाए।
इस प्रक्रिया से करीब दो महीने में मुआवजे की कार्रवाई पूरी होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, सामान्य भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में लगभग छह महीने लग सकते हैं।
नौ थीम जोन में दिखेगी श्रीकृष्ण की ज्ञान यात्रा
उज्जैन विकास प्राधिकरण ने करीब 139 करोड़ रुपये की लागत वाली सांदीपनि लोक परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया है।
परियोजना में नौ अलग-अलग थीम जोन विकसित किए जाने की योजना है।
इनमें ऑगमेंटेड रियलिटी और वर्चुअल रियलिटी (AR-VR) सहित डिजिटल तकनीक के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा, ज्ञान यात्रा और उनकी 64 कलाओं को प्रस्तुत किया जाएगा।
इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराना है।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल

रात 2 बजे चार्टर्ड डिपो में भीषण आग:5 बसें खाक; 4-5 करोड़ के नुकसान का अनुमान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!