शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’: सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश के अलग-अलग हिस्सों की जनजातीय कला, पारंपरिक हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम पहली बार इंदौर में देखने को मिलेगा। शहर के ग्रामीण हाट में 23 से 29 नवंबर तक सात दिवसीय राज्य स्तरीय ‘आदि बाजार’ आयोजित किया जाएगा। यहां विभिन्न राज्यों से आने वाले जनजातीय शिल्पकार न केवल अपनी हस्तनिर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन और विक्रय करेंगे, बल्कि आगंतुकों को इन्हें बनाने की पारंपरिक तकनीकों से भी परिचित कराएंगे।
भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड) द्वारा आयोजित इस बाजार का शुभारंभ 23 नवंबर को शाम 4 बजे केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके करेंगे। उद्घाटन समारोह में इंदौर सांसद शंकर लालवानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
देश के अलग-अलग राज्यों के शिल्पकार लगाएंगे 30 स्टॉल
आदि बाजार में मध्यप्रदेश, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों के जनजातीय शिल्पकार एवं उद्यमी हिस्सा लेंगे। करीब 30 स्टॉल पर उनके पारंपरिक और हस्तनिर्मित उत्पाद उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि खरीदारों को शिल्पकारों से सीधे संवाद करने, उनकी कला के बारे में जानने और बिना मध्यस्थ के उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा।
महेश्वरी-चंदेरी साड़ियों से लेकर डोकरा शिल्प तक की विविधता
बाजार में महेश्वरी और चंदेरी वस्त्रों के साथ बाघ प्रिंट की साड़ियां एवं सूट आकर्षण का केंद्र रहेंगे। धातु से तैयार डोकरा शिल्प, पारंपरिक लौह शिल्प, बाँस से बनी उपयोगी और सजावटी वस्तुएं तथा जनजातीय चित्रकलाएं भी प्रदर्शित की जाएंगी। इसके अलावा प्राकृतिक शहद, जैविक उत्पाद और हस्तनिर्मित उपहार सामग्री की खरीदारी भी की जा सकेगी।
इन वस्तुओं के जरिए आगंतुकों को अलग-अलग जनजातीय समुदायों की कलात्मक पहचान, उनकी पारंपरिक निर्माण पद्धतियों और पीढ़ियों से चली आ रही शिल्प विरासत को समझने का अवसर मिलेगा।
आंखों के सामने आकार लेंगी कलाकृतियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी
आदि बाजार केवल हस्तशिल्प की प्रदर्शनी और बिक्री तक सीमित नहीं रहेगा। आयोजन में शिल्पकार अपनी कला का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी करेंगे। आगंतुक देख सकेंगे कि पारंपरिक तकनीकों से हस्तनिर्मित वस्तुएं किस तरह तैयार होती हैं। इसके साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनजातीय समुदायों की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता को सामने लाया जाएगा।
शिल्पकारों को सीधे ग्राहकों से जोड़ने की पहल
ट्राइफेड का उद्देश्य जनजातीय शिल्पकारों और उत्पादक समूहों को ऐसा बाजार उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी कला की पहचान बढ़ाने के साथ उत्पादों की बिक्री से आय अर्जित कर सकें। इस पहल से पारंपरिक हस्तशिल्प को प्रोत्साहन मिलने, नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने और जनजातीय समुदायों के लिए आजीविका के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल

रात 2 बजे चार्टर्ड डिपो में भीषण आग:5 बसें खाक; 4-5 करोड़ के नुकसान का अनुमान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!