युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग: इलाज के दौरान मौत; इस वजह से उठाया खौफनाक कदम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, टीकमगढ़।
पलेरा थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है। महेंद्र महेवा गांव निवासी राजाराम कुशवाहा ने मंगलवार रात खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
इलाज के दौरान हुई मौत
गंभीर रूप से झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छतरपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
आग बुझाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया
पुलिस के अनुसार, युवक ने घर से कुछ दूरी पर यह कदम उठाया। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर उसे पलेरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे छतरपुर भेज दिया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।परिजनों ने बताया कि राजाराम पिछले कुछ दिनों से लगातार शराब के नशे में था।
नशे में उठाया खौफनाक कदम
पिता कालीचरण के मुताबिक, बेटे का किसी से कोई विवाद नहीं था, बल्कि नशे की हालत में ही उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
खेती करता था मृतक
ग्रामीणों के अनुसार, उसने घटना से पहले गांव की दुकान से पेट्रोल खरीदा और दूसरे मोहल्ले में जाकर खुद को आग के हवाले कर दिया। अविवाहित राजाराम अपने पिता के साथ खेती-किसानी करता था और परिवार के पास करीब तीन एकड़ जमीन है।
संबंधित समाचार

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री:मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी:महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान

मंदिर परिसर में मचा हड़कंप:बंद कमरे को लेकर लोगों ने बुलाई पुलिस; पुजारी और युवक हिरासत में

घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन:हजारों के खिलौने-कपड़े बरामद; आरोपी गिरफ्तार

आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप:चंद मिनट में धधके दोनों वाहन; जिंदा जल गया ड्राइवर

पुरानी रंजिश में फायरिंग:आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, खाली कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त

युवाओं पर कांग्रेस का फोकस:‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी:विदेशी डॉक्टर ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से ऐंठे लाखों; पुुलिस जांच में जुटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!