खबर
Top News

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका: अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 नवंबर 2026, 5:52 pm
शेयर करें:
जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका

विश्वविद्यालय के अपने ही आदेश की पोर्टल पर उड़ रही धज्जियां, 3 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क भरना है परीक्षा फॉर्म, छात्र से 1427 की जगह वसूले 1968 रुपए

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
माता-पिता की मेहनत की कमाई से पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों पर अब जीवाजी यूनिवर्सिटी अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। विश्वविद्यालय में परीक्षा फॉर्म भरने के नाम पर ऐसी वसूली का मामला सामने आया है, जिसमें निर्धारित अंतिम तारीख से पहले ही छात्रों से लेट फीस ली जा रही है। जिस काम के लिए विद्यार्थी को 1427 रुपए चुकाने थे,

उसके लिए 1968 रुपए देने पड़े। सवाल यह है कि जब विद्यार्थी समय पर परीक्षा फॉर्म भर रहा है तो उससे विलंब शुल्क किस बात का लिया जा रहा है? आखिर विश्वविद्यालय की कथित तकनीकी गड़बड़ी की कीमत छात्र क्यों चुकाएं?

जीवाजी यूनिवर्सिटी ने 25 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी कर बिना लेट फीस के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 3 दिसंबर निर्धारित की है। इसके बाद फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों को 500 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। हैरानी की बात यह है कि अंतिम तारीख आने से पहले ही पोर्टल पर लेट फीस मांगी जा रही है।

अतिरिक्त रुपए दिए, तभी सबमिट हुआ परीक्षा फॉर्म
एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर के एक छात्र ने परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान निर्धारित 1427 रुपए जमा करने की कोशिश की, लेकिन उसका फॉर्म सबमिट नहीं हुआ। छात्र के मुताबिक, पोर्टल पर 500 रुपए लेट फीस जमा करने का विकल्प दिखाई दिया। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए मजबूरन उसे अतिरिक्त राशि जमा करनी पड़ी।

पोर्टल शुल्क सहित छात्र को कुल 1968 रुपए चुकाने पड़े। इस तरह उसकी जेब पर 541 रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ा।

परीक्षा की चिंता करें या अतिरिक्त फीस का इंतजाम?
विश्वविद्यालय में ग्वालियर के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। इनमें कई ऐसे परिवारों के बच्चे हैं, जिनके माता-पिता सीमित आमदनी में उनकी पढ़ाई का खर्च उठा रहे हैं।

किसी तरह परीक्षा शुल्क का इंतजाम करने वाले विद्यार्थियों से समय से पहले लेट फीस वसूलना व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर करता है। विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की है, लेकिन यहां छात्रों को परीक्षा की तैयारी के साथ अतिरिक्त शुल्क की चिंता भी करनी पड़ रही है।

छात्रनेता बोले- विद्यार्थियों पर बेवजह डाल रहे आर्थिक बोझ
छात्रनेता निहाल सिंह ने बताया कि एलएलबी थर्ड ईयर के एक छात्र ने उन्हें फोन कर लेट फीस वसूले जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने स्वयं पोर्टल पर जांच की तो वहां भी यही स्थिति मिली। उन्होंने अंतिम तारीख से पहले लेट फीस लिए जाने को गलत बताते हुए अतिरिक्त वसूली रोकने की मांग की।

एलएलबी फर्स्ट ईयर के छात्र संदीप और पीजीडीसीए के छात्र अनिल ने भी विश्वविद्यालय की शुल्क व्यवस्था पर सवाल उठाए। विद्यार्थियों का कहना है कि अतिरिक्त शुल्क के कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है।

तकनीकी गड़बड़ी या नियमों के विपरीत वसूली?
विश्वविद्यालय प्रबंधन भले ही इसे तकनीकी गड़बड़ी मान रहा हो, लेकिन मामला सीधे तौर पर विद्यार्थियों के पैसों से जुड़ा है। जब विश्वविद्यालय ने स्वयं बिना लेट फीस के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख तय की है तो उसके विपरीत शुल्क लेना कैसे उचित ठहराया जा सकता है?

अब तक कितने विद्यार्थियों से अतिरिक्त राशि ली गई, कुल कितनी रकम जमा हुई और प्रभावित विद्यार्थियों को उनके पैसे कब लौटाए जाएंगे, इसका खुलासा होना जरूरी है।

परीक्षा नियंत्रक बोलीं- जांच करा रहे हैं
परीक्षा नियंत्रक आशा कुमारी वर्मा ने बताया कि 3 दिसंबर तक बिना लेट फीस के परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख निर्धारित है। यदि इससे पहले पोर्टल पर लेट फीस दिखाई दे रही है तो इसकी जांच कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल सिस्टम पर तकनीकी काम चल रहा है। कई बार अधिसूचना जारी होने और आईटी सेल तक जानकारी पहुंचने के बाद पोर्टल अपडेट होने में समय लग जाता है। इस कारण ऐसी समस्या आ सकती है। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

विश्वविद्यालय प्रबंधन से पांच बड़े सवाल

  • अंतिम तारीख से पहले लेट फीस किस नियम के तहत ली जा रही है?
  • नोटिफिकेशन जारी करने से पहले पोर्टल अपडेट क्यों नहीं किया गया?
  • अब तक कितने विद्यार्थियों से अतिरिक्त राशि वसूली गई?
  • प्रभावित विद्यार्थियों को अतिरिक्त शुल्क कब लौटाया जाएगा?
  • इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होगी?

विश्वविद्यालय की गलती का खामियाजा विद्यार्थी क्यों भुगतें? तकनीकी गड़बड़ी का हवाला देकर प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकता। विद्यार्थियों को जांच के आश्वासन के साथ अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने का भी इंतजार है।

संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार
Top News

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

8 minutes ago
हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम
Top News

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

17 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

31 minutes ago
19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल
Top News

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

33 minutes ago
कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स
Top News

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

41 minutes ago
कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में
Top News

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

about 1 hour ago
शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार
Top News

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

about 1 hour ago
विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व
Top News

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

about 1 hour ago
प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं
Top News

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

about 2 hours ago
तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा
Top News

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

about 2 hours ago
दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा
Top News

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

about 2 hours ago
खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार
Top News

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

about 2 hours ago
ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज
Top News

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

about 3 hours ago
रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध
Top News

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

about 3 hours ago
सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार
Top News

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

about 3 hours ago
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

about 4 hours ago
10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया
Top News

10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया:इस साल 215 तस्कर गिरफ्तार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!