बस स्टैंड पर पुलिस को देखकर भागा युवक: पकड़ा तो बैग में मिलीं इतनी अवैध शराब; इस गांव का है आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना छत्रीपुरा पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है। हॉट स्पॉट चेकिंग के दौरान गंगवाल बस स्टैंड पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसके बैग से 168 बीयर कैन यानी 84 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 23,520 रुपये आंकी गई है।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर शहर में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुनील मेहता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल और सहायक पुलिस आयुक्त विजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना छत्रीपुरा की एक विशेष टीम 8 मई को गंगवाल बस स्टैंड पर हॉट स्पॉट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से भारी मात्रा में अवैध बीयर कैन निकलीं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित सिसोदिया (26) के रूप में हुई, जो देपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर राऊघाट सागर के पास का निवासी है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव श्रीवास्तव, सउनि हितेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र पाठक और आरक्षक मेघराज सोनगर, भूपेंद्र सिंह, प्रमोद तथा सैनिक रमेश्वर की अहम भूमिका रही।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!