युवक की पत्थर मारकर बेरहमी से हत्या: शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो उतारा मौत के घाट; पहले भी जेल जा चुका है आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के कटारा हिल्स इलाके में मिले युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। लगभग एक माह पहले इकोलॉजिकल पार्क के पास पुलिया किनारे मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने युवक के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी।
पुलिया के पास मिला था सड़ा-गला शव
विरोध करने पर उसने पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। कटारा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार 24 मई को इकोलॉजिकल पार्क के समीप एक पुलिया के नीचे युवक का कई दिन पुराना शव मिला था। शव की स्थिति खराब होने के कारण उसकी पहचान करने में पुलिस को काफी समय लगा।
फैक्ट्री में काम करता था मृतक
बाद में मृतक की पहचान भोपाल निवासी युवक के रूप में हुई, जो मंडीदीप स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मोबाइल फोन बना सबसे बड़ा सुराग
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का मोबाइल फोन गायब है। तकनीकी जांच में मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई, जो एक अन्य व्यक्ति के पास मिली। पूछताछ में उसने बताया कि मोबाइल उसने अजय मायना नामक युवक से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने अजय मायना को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
खाना खिलाकर सुनसान जगह ले गया
पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात उसकी मुलाकात नशे की हालत में मिले युवक से हुई थी। वह पहले उसे खाना खिलाकर अपने साथ पुलिया के नीचे ले गया। वहां उसने कथित तौर पर युवक के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। जब युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया।
गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी उसका मोबाइल लेकर वहां से फरार हो गया।
पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अजय मायना का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह पहले भी एक युवक के साथ गलत कृत्य से जुड़े मामले में जेल जा चुका है और करीब तीन महीने तक कारावास में रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण कराया है।
अदालत में पेश किया जाएगा
अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और साक्ष्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन की लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। मामले की विस्तृत जांच अभी भी जारी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!