वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे आप: दादा की मौत के 20 साल बाद मिला घी का डिब्बा; खोलते ही अंदर दिखी ऐसी चीज कि चौंक गए लोग
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
घरों में रखे पुराने सामान में कभी-कभी ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक शख्स को अपने दादाजी का करीब 20 साल पुराना घी का डिब्बा मिला। जब उसने इसे खोला तो अंदर मौजूद चीज देखकर वह भी हैरान रह गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
2006 में हुआ था दादाजी का निधन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजू शाह नाम के यूजर (@iamshah0786) ने यह वीडियो साझा किया है। पोस्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति करीब 20 साल बाद अपने घर लौटा था। इस दौरान उसे अपने दादाजी का रखा हुआ घी का पुराना डिब्बा मिला। बताया गया है कि उसके दादाजी का निधन वर्ष 2006 में हो गया था।
करीब दो दशक बाद जब डिब्बा खोला गया तो उसके अंदर घी जैसी दिखाई देने वाली ठोस चीज नजर आई। इस नजारे ने लोगों को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि आखिर कोई खाद्य पदार्थ इतने लंबे समय तक इस तरह कैसे रह सकता है।
घी या तुर्की का टुलुम चीज? लोगों में छिड़ी बहस
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे शुद्ध देसी घी बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का अनुमान है कि डिब्बे में मौजूद चीज तुर्की का पारंपरिक टुलुम चीज (Tulum Cheese) भी हो सकती है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर इसकी वास्तविक पहचान की पुष्टि नहीं हुई है।
AI ने बताया क्यों लंबे समय तक खराब नहीं होता घी
इस वायरल पोस्ट में एआई टूल Grok से भी घी के लंबे समय तक सुरक्षित रहने को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में बताया गया कि शुद्ध घी में पानी और दूध के ठोस कण बहुत कम या लगभग नहीं होते। नमी की कमी के कारण इसमें बैक्टीरिया पनपने की संभावना कम हो जाती है।
यदि घी को साफ, सूखे और एयरटाइट बर्तन में सही परिस्थितियों में रखा जाए तो उसकी गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रह सकती है। हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि हर तरह का घी 10 से 20 साल तक खाने योग्य बना रहेगा।
क्या 20 साल पुराना घी खाना सुरक्षित है?
विशेषज्ञों के अनुसार, घी की शुद्धता, उसे बनाने की प्रक्रिया और रखने की परिस्थितियां उसकी गुणवत्ता को प्रभावित करती हैं। लंबे समय तक रखे जाने पर घी के रंग, स्वाद और खुशबू में बदलाव आ सकता है। इसलिए केवल देखने में ठीक लगने के आधार पर किसी पुराने घी को खाने योग्य नहीं माना जा सकता।
फिलहाल इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। कोई इसे घी की शुद्धता का उदाहरण बता रहा है तो कोई इसकी वास्तविक पहचान पर सवाल उठा रहा है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!