तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है: विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने
KHULASA FIRST
संवाददाता

कथित पत्रकार पर वकील के साथ मिलकर ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक कथित पत्रकार पर हमले का मामला सामने आया था। भले ही पुलिस ने भूमाफिया बताए जा रहे विकास जरिया और उसके साथियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया, लेकिन इससे जुड़े लोगों ने कथित पत्रकार पर एक वकील के साथ मिलकर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं।
इसकी रिकॉर्डिंग भी खुलासा फर्स्ट के हाथ लगी है, जिसमें वकील, कथित पत्रकार की ओर से भू-माफिया बताए जा रहे विकास जरिया को ब्लैकमेल करते हुए दबाव बनाकर कह रहा है कि तू जो भी काम कर रहा है गलत कर रहा है, हमें तो प्लॉट लग रहा है...!
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बाणगंगा थाना क्षेत्र की मल्हारगंज तहसील के ग्राम सुखलिया में रेलवे क्रॉसिंग के पास गणेशधाम कॉलोनी में विकास जरिया द्वारा एक कॉलोनी काटी जा रही है। विकास जरिया से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 30 हजार वर्गफीट का एक जमीन का टुकड़ा है, जो विकास जरिया का है।
खुद को पत्रकार बताने वाला नवीन कुमार कुमायूं विकास जरिया को भूमाफिया बताते हुए पिछले कुछ समय से धमका रहा था। नवीन का आरोप था कि वैध व्यपवर्तन/डायवर्शन आदेश और नगर तथा ग्राम निवेश विभाग (टीएनसीपी) की अनुमति के बिना कॉलोनी काटते हुए सड़क निर्माण और प्लॉटिंग की जा रही है।
विकास जरिया से जुड़े लोगों का कहना है कि विधिवत आवास डायवर्शन कराने के बाद प्लॉट काटे जा रहे थे, लेकिन विकास को अकारण ही ब्लैकमेल किया जा रहा था। करीब महीनेभर से नवीन कुमायू द्वारा दबाव बनाया जा रहा था।
जब विकास जरिया ने कहा कि तुम क्या चाहते हो साफ-साफ बताओ तो वह कहता था कि मुझसे मिलो। हालांकि वह यह भी कहता था कि मैं सीधे बात नहीं करता। मेरे वकील बात करेंगे। उनका सिल्वर मॉल में ऑफिस हैं। वहीं आ जाओ, मैं भी वहीं मिलूंगा।
अपशब्द कहकर उकसा रहा था
विकास जरिया से जुड़े लोगों का कहना है कि इस काम में नवीन कुमार कुमायूं का साथ एक वकील भी दे रहा था। वकील का ऑफिस सिल्वर मॉल में है। उसने 30 सितंबर को विकास को फोन पर ब्लैकमेल करते हुए कहा था कि जिस साइज का प्लॉट लोगों को बेच रहा है उसी 600 वर्ग फीट का प्लॉट हमें भी लग रहा है।
प्लॉट नहीं, तो वर्तमान रेट से हमें 15 लाख रुपए चाहिए। जब विकास की ओर से कहा गया कि आप कौन हैं। पटवारी है, पुलिस हैं, पत्रकार हैं कौन हैं, तो सामने वाले ने जवाब दिया कि हमारा काम ये ध्यान रखना है कि कहां क्या चल रहा है। हमें कहीं गलत दिखता है तो शिकायत करते हैं। हमारा ध्यान रखों नहीं तो तुम्हें जो करना है, करो और हमें जो करना है करेंगे।
पिछले दिनों जो मारपीट और हमले की घटना हुई संबंधित पटवारी को भी दबाव बनाने के लिए खुद नवीन कुमायू ही कॉलोनी पर लेकर पहुंचा था आगे रह-रहकर दबाव बनाते हुए अपशब्द कहकर उकसा रहा था और विरोध करने के दौरान हाथा-पाई हुई जो झगड़े में बदल गई। विकास जरिया के पास ब्लैकमेलिंग की रिकॉर्डिंग सुरक्षित है, जो कि जल्द ही पुलिस के आला अधिकारियों के संज्ञान में लाकर सच्चाई बताई जाएगी।
संबंधित समाचार

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!