पीली गैंग की गुंडागर्दी: पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

युवक को उल्टियां हुईं तो निगमकर्मी छोड़कर भागे, राहगीरों ने भेजा अस्पताल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के नाम पर नगर निगम की पीली गैंग की गुंडागर्दी का एक और मामले का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान नियम-कायदे और इंसानियत दोनों को ताक पर रखकर निगमकर्मियों ने बीमार युवक के साथ मारपीट की।
पिता के सामने घायल युवक निगमकर्मियों के सामने गुहार लगाता रहा कि उसकी तबीयत खराब है, उसे 10 मिनट का समय दुकान समेटने के लिए दिया जाए, लेकिन पीली गैंग के कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं हुए।
सामान फेंकने के साथ युवक से मारपीट की गई। हालत बिगड़ने पर युवक को उल्टियां होने लगीं तो कार्रवाई के नाम पर गुंडागर्दी करने वाली गैंग उसे वहीं छोड़कर निकल गई। राहगीरों ने घायल युवक को गंभीर हालत में रिक्शे से अस्पताल पहुंचाया। सुबह पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए।
बेल्ट-पर्स का कारोबार करने वाले महेश वाघमारे हर रविवार रिवर साइड रोड पर दुकान लगाते हैं। रविवार को मार्केट बंद रहता है, इससे यातायात बाधित नहीं होता। पीड़ित महेश के मुताबिक इसके बावजूद शाम करीब 7 बजे 20 से ज्यादा निगमकर्मी मौके पर पहुंचे और बिना बात किए दुकान का सामान उठाकर फेंकना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर उनके बेटे गौरव से मारपीट की गई। पिता ने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी झूमाझटकी की गई। महेश ने बताया कि गौरव आठ दिनों से बीमार था। तबीयत में थोड़ा सुधार होने पर वह दुकान पर बैठने आया था।
निगमकर्मियों को यह बात बताने के बावजूद उसके साथ मारपीट की गई। इतना पीटा कि वह उल्टियां करने लगा। हंगामा होता देख राहगीर रुक गए। गौरव की हालत बिगड़ने पर उन्होंने अस्पताल भेजा।
गौरव ने बताया कि मैंने निगमकर्मियों से कहा कि वह सिर्फ 10 मिनट में दुकान बंद कर वहां से चला जाएगा, लेकिन मेरी एक बात भी नहीं सुनी। मारपीट और हंगामे के बीच मेरी हालत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। हालत देखकर भी पीली गैंग के कर्मचारी मदद करने की जगह वहां से चले गए। फिलहाल उसका निजी अस्पताल इलाज चल रहा है।
सुबह अस्पताल पहुंची पुलिस, लिए घायल के बयान... पिता के मुताबिक सोमवार सुबह पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे। घटना को लेकर बेटे गौरव बयान लिए है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार नहीं होने की बात डॉक्टरों ने कही है।
घटना के बाद पीली गैंग की कार्रवाई और उसकी गुंडागर्दी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। गैंग आए दिन लोगों को इसी तरह प्रताड़ित कर रही है।
संबंधित समाचार

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा:=व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजकर तय होता था सौदा; 5 आरोपी गिरफ्तार

उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण:10 दिन में हटाने का आदेश

पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज:मुख्यमंत्री से मिले अधिकारी; बोले- लोकसेवकों के प्रति मर्यादा रखें जनप्रतिनिधि

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे:रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या

फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट:चर्चित हत्याकांड में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप; थाने में एफआईआर दर्ज

गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान:‘पहचान छिपाकर आने वालों पर लगे रोक’; गरबा शक्ति आराधना का पर्व, इसे फैशन और व्यावसायिक आयोजनों तक सीमित न करें

प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा:तेज रफ्तार से वाहन चलाकर कई लोगों को टक्कर मारने की सूचना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!