देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े: कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शराब है खराब, फिर गुणवत्ता पर उठे सवाल? शहर से सामने आए एक वीडियो ने शराब का सेवन करने वालों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। शहर की एक शराब दुकान से खरीदी गई बडवाइज़र ब्रांड की बियर की बोतल के अंदर कीड़े दिखाई दिए।
शराब की गुणवत्ता पर उठे सवाल
बोतल के अंदर की वीडियो सामने आने के बाद अब शराब की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए है। बियर की बोतल खरीदने के बाद जब उसे देखा गया तो उसके अंदर कुछ संदिग्ध चीजें नजर आईं। ध्यान से देखने पर कीड़े उसके बोतल के अंदर साफ दिखाई दिए।
इसके बाद ग्राहक ने मामले की जानकारी शराब दुकान संचालक को दी। मामले को लेकर जब सप्लायर से सवाल किया गया तो, उनकी और से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
अब सवाल यह है कि आखिर बोतल के अंदर यह सब कैसे पहुंचा और बाजार में आने से पहले इसकी गुणवत्ता की जांच हुई थी या नहीं?
शराब खरीदते समय बरतें सावधानी
इस घटना की स्वतंत्र पुष्टि और इसके कारण की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। लेकिन यह मामला शराब का सेवन करने वालों के लिए एक जरूरी चेतावनी जरूर है।
अगर आप भी बोतलबंद बियर या कोई अन्य पैक्ड ड्रिंक खरीदते हैं तो बोतल खोलने से पहले उसकी सील, एक्सपायरी डेट, बैच नंबर और बोतल के अंदर की स्थिति जरूर जांचें। अगर बोतल में कोई संदिग्ध चीज दिखाई दे तो उसका सेवन न करें।
साथ ही ऐसी स्थिति में बिल, बोतल और पैकेजिंग को सुरक्षित रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग या उपभोक्ता शिकायत तंत्र के सामने मामला रखा जा सके। एक पल की लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है।
इसलिए बोतल खोलने से पहले एक बार जरूर देखें कहीं आपके हाथ में आई बियर भी तो संदिग्ध नहीं? अब देखने वाली बात होगी कि इस वीडियो और शिकायत के सामने आने के बाद संबंधित विभाग मामले की जांच करता है या नहीं।
हाल ही में हुआ था शराब कांड
गौरतलब है कि हाल ही में सागर में जहरीली शराब के सेवन करने से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रहे है। इस बीच इस तरह का मामला सामने आना गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना:‘छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत क्यों पड़ी?’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!