खबर
Top News

मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े: कस्टमर ने फूड विभाग से की शिकायत; टीम ने लिए सैंपल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 सितंबर 2026, 5:16 pm
शेयर करें:
मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
धर्मनगरी के कोयला फाटक स्थित लाला श्री मिष्ठान भंडार की गुपचुप मिठाई में कीड़े मिलने और बदबू आने का मामला सामने आया है।
ग्राहक का आरोप है कि घर पहुंचने के बाद मिठाई का पैकेट खोलने पर उसमें कीड़े रेंगते मिले और बदबू भी आ रही थी।

सैंपल जांच के लिए भेजे
शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने दुकान और मिठाई बनाने वाले कारखाने का निरीक्षण किया और मिठाई के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।

170 रुपए में खरीदी थी 250 ग्राम मिठाई
कोयला फाटक निवासी चेतन शर्मा के मुताबिक, उन्होंने सोमवार सुबह दुकान से 250 ग्राम गुपचुप मिठाई 170 रुपए में खरीदी थी।

घर पहुंचकर पैकेट खोलने पर उन्हें मिठाई में कीड़े दिखाई दिए। उन्होंने इसकी तस्वीरें खींचकर खाद्य विभाग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

चेतन शर्मा का कहना है कि इससे पहले भी उन्हें इसी दुकान से खराब मिठाई मिलने की शिकायत रही है।

उस समय शिकायत करने पर दुकान संचालक ने मिठाई बदलकर दूसरी मिठाई दी थी।

शिकायत के बाद दुकान और कारखाने पहुंची टीम
ऑनलाइन शिकायत मिलने के बाद सोमवार शाम खाद्य विभाग की टीम दुकान पर पहुंची।

अधिकारियों ने मिठाई की जांच के साथ उस कारखाने का भी निरीक्षण किया, जहां मिठाई तैयार की जाती है।

फूड विभाग ने शिकायत वाली मिठाई का सैंपल लिया और उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।

रिपोर्ट आने के बाद ही मिठाई की गुणवत्ता और खराब होने के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

संचालक बोले- ट्रे चेक की, खराबी मिलने पर लौटाएंगे पैसे
दुकान संचालक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि जिस ट्रे से ग्राहक को गुपचुप मिठाई दी गई थी, उसे चेक किया गया है और ट्रे उन्हें ठीक मिली है। उन्होंने ग्राहक से मिठाई वापस लाने को कहा है।

संचालक के मुताबिक, यदि मिठाई खराब पाई जाती है तो उसे बदल दिया जाएगा, अन्यथा ग्राहक को उसके पैसे वापस कर दिए जाएंगे।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
फूड ऑफिसर बसंत दत्त शर्मा के अनुसार, ऑनलाइन शिकायत में गुपचुप मिठाई में फंगस होने की बात कही गई थी।

टीम ने दुकान के साथ मिठाई निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया है।

शिकायत वाली मिठाई का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

संबंधित समाचार

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट
Top News

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट:इतने घायल; पंजाब से आए छह मेहमान भी हादसे का शिकार

14 minutes ago
अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती
Top News

अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती:जाल में फंसाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा जिहादी; कई लड़कियों को बनाया शिकार

17 minutes ago
डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:पड़ोसी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

22 minutes ago
जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष
Top News

जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष:तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी

32 minutes ago
दो हजार ट्रकों के थमे पहिए
Top News

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी

about 1 hour ago
कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री
Top News

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

about 1 hour ago
जिम से लौटते समय छात्र पर हमला
Top News

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

about 1 hour ago
आज नो कार डे
Top News

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

about 1 hour ago
संध्या यादव मेरी बेटी जैसी
Top News

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

about 2 hours ago
कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती
Top News

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

about 2 hours ago
रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल
Top News

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
बप्पा संग भक्ति का उत्सव
Top News

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

about 2 hours ago
नाबालिग से गैंगरेप
Top News

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

about 2 hours ago
इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प'
Top News

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

about 2 hours ago
पीली गैंग की गुंडागर्दी
Top News

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका

about 2 hours ago
देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा
Top News

देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा:=व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजकर तय होता था सौदा; 5 आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण
Top News

उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण:10 दिन में हटाने का आदेश

about 2 hours ago
पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज
Top News

पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज:मुख्यमंत्री से मिले अधिकारी; बोले- लोकसेवकों के प्रति मर्यादा रखें जनप्रतिनिधि

about 2 hours ago
70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया
Top News

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!