विश्व पर्यावरण दिवस: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण; मंत्री ने लिया 21 लाख पौधे लगाने का संकल्प
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शहर में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और जल संवर्धन को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की "एक बगिया मां के नाम" पहल के तहत शहर के कई क्षेत्रों में पौधारोपण किया गया।
मंत्री ने लिया 21 लाख पौधे लगाने का संकल्प
नंदानगर स्थित शासकीय आईटीआई परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ विधायक रमेश मेंदोला, सभापति मुन्नालाल यादव, उद्यान प्रभारी राजेंद्र राठौर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण किया।
इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घोषणा करते हुए कहा कि इस वर्ष भी बड़े स्तर पर अभियान चलाते हुए 21 लाख पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
स्कूल परिसर में बनी ‘मां के नाम बगिया’
वार्ड 23 स्थित शासकीय विद्यालय क्रमांक-8 में "एक बगिया मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
वार्ड 32 में भी चला पौधारोपण अभियान
वार्ड क्रमांक 32 में भी व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और हरियाली बढ़ाने के महत्व पर चर्चा की गई।
गौरी नगर बना जल संरक्षण का मॉडल
जहां एक ओर शहर में पौधारोपण हुआ, वहीं वार्ड 20 के गौरी नगर में जल संरक्षण की अनूठी पहल चर्चा का केंद्र रही। पार्षद अमित पटेल और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक क्षेत्र की 8 से 10 गलियों में 150 से अधिक वाटर रिचार्जिंग सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं।
विशेष बात यह है कि नागरिक स्वयं 5 से 6 हजार रुपये खर्च कर अपने घरों और मोहल्लों में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था बना रहे हैं।
जल है तो कल है को बना रहे जनआंदोलन
अभियान का लक्ष्य वार्ड 20 को 100 प्रतिशत वाटर रिचार्जिंग युक्त वार्ड बनाना है। अभियान से जुड़े लोगों का मानना है कि भविष्य में जल संकट से बचने का सबसे प्रभावी उपाय वर्षा जल को वापस जमीन में पहुंचाना है। यदि हर नागरिक इस दिशा में योगदान दे, तो भूजल स्तर में सुधार के साथ पानी की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!