खबर
Top News

नरोत्तम की धमकी का मतलब: निशाना सरकार तो नहीं?

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जुलाई 2026, 5:27 pm
शेयर करें:
नरोत्तम की धमकी का मतलब

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
दतिया में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री और टिकट से वंचित किए गए नरोत्तम मिश्रा द्वारा एसपी को धमकी दिए जाने के पीछे की मंशा को तलाशा जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये धमकी सरकार को है क्योंकि अधिकारी तो सरकार के अधीन ही हैं। टिकट न मिलने की पीड़ा रह-रहकर उनके मुख पर आ रही है। उनकी सबसे बड़ी चिंता समर्थकों को सहेजकर रखने की भी है।

नरोत्तम द्वारा खोला गया ये नया मोर्चा नेताओं को हैरान कर रहा है। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की मौजूदगी में मंच से मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को सार्वजनिक तौर पर धमकाया। उनकी धमकी इस आशय को लेकर थी कि टिकट न मिलने पर समर्थकों ने हाईवे जाम कर दिया था जिन पर कड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल सरकार के संकेत के बिना हाइवे जाम करने वाले उनके समर्थकों पर कार्रवाई नहीं कर सकते। इसलिए उन्हें धमका कर नरोत्तम ने सीधे डॉ मोहन यादव सरकार को चुनौती दी है।

इतना ही नहीं उन्होंने ये भी जताने की कोशिश की है कि आशुतोष में टिकट कटवाने का दम नहीं है। जिन लोगों ने टिकट कटवाया है, उनसे चुनाव बाद निपटूंगा। नरोत्तम ने नाम भले नहीं लिया हो लेकिन इशारा प्रदेश भाजपा नेतृत्व और पार्टी के कुछ बड़े नेताओं की ओर है। ऐसा कह कर उन्होंने इनके खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। नेता पूछ रहे हैं कि नरोत्तम इनका क्या बिगाड़ पाएंगे? सूत्रों का कहना है कि दतिया से नरोत्तम का सिंगल नाम प्रदेश समिति ने भेजा था, दिल्ली में नाम बदल दिया गया।

नरोत्तम से कहा है चुनाव जितवाओ फिर देखेंगे... सूत्रों का कहना है कि नरोत्तम ने कुर्बानी का प्रतिफल मांगा था जिस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आप चुनाव जितवाओ। फिर देखते हैं। लेकिन उनके मोर्चा संभालने के बाद जो तेवर अपनाए हैं वो भाजपा को जितवाएंगे या नहीं? नामांकन रैली में निकल उनके आंसू और मंच से एसपी एवं टिकट कटवाने वाले नेताओं को धमकी चुनाव में क्या गुल खिलाएगी? नेताओं की राय है कि मिश्रा के इन कामों से भाजपा को नुकसान ज्यादा होगा। क्योंकि समर्थक और ज्यादा दुखी होंगे और कोई बड़ी बात नहीं कि वे मिश्रा के इशारों को समझकर भाजपा से हिसाब बराबर करने की कोशिश करेंगे। आशुतोष जीते तो ढाई साल बाद चुनाव में उन्हें हटाना मुश्किल होगा। नतीजा, नरोत्तम की राजनीति किनारे की जा सकती है।

संबंधित समाचार

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Top News

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पहली पत्नी की बेटी से पति की वीडियो कॉल पर हुआ था विवाद

7 minutes ago
केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस
Top News

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

32 minutes ago
जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री:दर्शन कर बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर MP सरकार का फोकस

33 minutes ago
जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल
Top News

जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

36 minutes ago
अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार
Top News

अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

about 1 hour ago
पुलिस का मीत बना मनमीत
Top News

पुलिस का मीत बना मनमीत:तमाम सबूतों के बाद भी क्राइम ब्रांच ने अब तक नहीं बनाया आरोपी

about 1 hour ago
भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास
Top News

भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास:जन्मोत्सव की भव्य तैयारी; बारिश से बचाने वाटरप्रूफ शेड, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

about 1 hour ago
लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार
Top News

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास बैग समेत पकड़ाया आरोपी

about 1 hour ago
पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे
Top News

पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे:लेकिन किसी की एक नहीं चल सकी

about 1 hour ago
एडीजे  के 12 फैसलों पर उठे सवाल
Top News

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह

about 1 hour ago
बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत
Top News

बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत:मलबे में दबा परिवार; मां-बेटे की मौत

about 1 hour ago
घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस
Top News

घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस:ओमेक्स सिटी में 15 हजार रुपए किराए पर रह रहा था फर्जी हिमांशु पंचाल

about 1 hour ago
कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार
Top News

कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार:गायत्री ट्रेवल्स का डेटा बना विवाद की वजह; पूर्व कर्मचारियों पर ग्राहकों से रकम लेने का आरोप

about 1 hour ago
इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Top News

इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट; 155 यात्री और क्रू सवार थे

about 1 hour ago
तीन युवकों पर जानलेवा हमला
Top News

तीन युवकों पर जानलेवा हमला:पत्थर-लाठियों से पीटा; दो की मौत, एक गंभीर

about 2 hours ago
एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी
Top News

एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी

about 2 hours ago
कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’
Top News

कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’:हारी सीटों पर फोकस; एक माह चलेगा अभियान

about 2 hours ago
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा:83 अस्पतालों पर कार्रवाई; 18 को किया ब्लैकलिस्ट, 15 सस्पेंड

about 2 hours ago
सिम घूमती रही ठगी होती रही
Top News

सिम घूमती रही ठगी होती रही:पुलिस ने खोली ठग की कुंडली

about 2 hours ago
1500 रुपए में MRI
Top News

1500 रुपए में MRI:धर्मस्थल में बनेगा हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर;17 करोड़ से तैयार होगी सुविधा, सभी धर्मों के मरीजों को मिलेगी कम दर पर सेवा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!