वीडियो देखिये, कॉकरोच जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मिला केंद्रीय मंत्री से: रखीं तीन मांगें; सोनम वांगचुक की रिहाई और नीट मामले में मुआवजे की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि संगठन ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। उन्होंने बताया कि नड्डा के आवास पर हुई बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा की गई और नड्डा ने मांगों को वरिष्ठ नेतृत्व के सामने रखने का आश्वासन दिया है।
आशुतोष रांका ने बताया कि उनका प्रतिनिधिमंडल दोपहर करीब 12 बजे जेपी नड्डा के आवास पहुंचा था और लगभग 2:15 बजे उनसे मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान संगठन की ओर से तीन मांगें रखी गईं।
उन्होंने बताया कि पहली मांग सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई की है। इसके साथ ही उन्हें वीडियो संदेश के माध्यम से लोगों को संबोधित करने की अनुमति देने की मांग की गई है।
दूसरी मांग के रूप में उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर सवाल उठाए और उन्हें पद से हटाने या उनका इस्तीफा स्वीकार करने की मांग रखी। तीसरी मांग में उन्होंने NEET पेपर लीक मामले के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की।
रांका के अनुसार, बैठक में दो दौर की बातचीत हुई। पहला दौर करीब दोपहर 2 बजे और दूसरा दौर शाम करीब 4 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा ने इन मांगों पर वरिष्ठ नेतृत्व से चर्चा करने और निर्णय से संगठन को जल्द अवगत कराने की बात कही है।
जब उनसे पूछा गया कि मुलाकात के बाद सरकार की ओर से क्या आश्वासन मिला, तो आशुतोष रांका ने कहा कि उन्हें केवल इतना आश्वासन दिया गया है कि नड्डा जी इन मुद्दों पर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे और जो भी निर्णय होगा, उसकी जानकारी जल्द दी जाएगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने ट्वीट किया आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 बजे से हमारी बातचीत चल रही है। बैठक अच्छे माहौल में हुई। उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ शुरुआती बातचीत विस्तार से हुई और शाम करीब 4 बजे उन्होंने मुझे एक लिखित ज्ञापन सौंपा। मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अपना धरना खत्म करने और हालात सामान्य करने में प्रशासन की मदद करने का आग्रह किया है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!