बढ़े राजनीतिक तेवर: सियासी घमासान; राम मंदिर मामला, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कांग्रेस नेताओं ने अपने पत्र में कहा कि राम मंदिर निर्माण और उससे जुड़ी धार्मिक गतिविधियों के लिए देशभर के लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था और विश्वास के साथ दान दिया था। ऐसे में यदि चढ़ावे या वित्तीय प्रबंधन में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
भक्तों के विश्वास को पहुंची ठेस... राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्र में आरोप लगाया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में हजारों करोड़ रुपये की कथित गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने अपनी मेहनत की कमाई और धार्मिक भावना से योगदान दिया था, इसलिए किसी भी तरह की वित्तीय अनियमितता उनके विश्वास को प्रभावित करती है।
पत्र में लिखा गया कि लाखों भक्तों ने अपनी मेहनत की कमाई आस्था और विश्वास से दान की थी, लेकिन इस चोरी से वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
ट्रस्ट की पारदर्शिता पर उठाए सवाल...कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन और उसके सदस्यों की नियुक्ति को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का गठन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हुआ था और इसकी पारदर्शिता सुनिश्चित करना जरूरी है।
पत्र में आरोप लगाया गया कि ट्रस्ट से जुड़े कुछ सदस्य विभिन्न संगठनों से जुड़े रहे हैं और इसलिए वित्तीय मामलों में पूरी पारदर्शिता आवश्यक है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इतने गंभीर आरोपों पर सरकार की चुप्पी उचित नहीं है और जवाबदेही तय होनी चाहिए।
स्वतंत्र जांच और खातों को सार्वजनिक करने की मांग... राहुल गांधी और खड़गे ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए। उन्होंने जांच के दायरे में ट्रस्ट के सभी आर्थिक लेन-देन को शामिल करने की मांग की।
पत्र में प्रमुख मांगें इस प्रकार रखी गईं- ट्रस्ट के सभी वित्तीय मामलों की स्वतंत्र जांच हो। नकद राशि, सोना, चांदी और अन्य चढ़ावे का पूरा हिसाब सामने आए। जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। ट्रस्ट के खातों और दान राशि के इस्तेमाल की जानकारी श्रद्धालुओं को दी जाए। दोषी पाए जाने वालों पर प्रभाव या पद की परवाह किए बिना कार्रवाई हो।
अयोध्या स्थित राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मामले की स्वतंत्र और विस्तृत जांच की मांग की है।
दोनों नेताओं ने जांच पूरी होने के बाद उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने और मंदिर ट्रस्ट के खातों तथा दान राशि के उपयोग का विवरण श्रद्धालुओं के सामने रखने की मांग की है।
मामले की जांच जारी... राम मंदिर चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच फिलहाल जारी है। राज्य सरकार की ओर से गठित विशेष जांच टीम (SIT) इस मामले में अलग-अलग लोगों से पूछताछ कर रही है और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और यदि कोई अनियमितता हुई है तो उसमें कौन-कौन लोग जिम्मेदार हैं।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!