इस बीमारी की मिली पहली वैक्सीन: इस संस्था ने दी मंजूरी, 4 से 60 साल तक के लोग लगवा सकेंगे डोज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
भारत में डेंगू की रोकथाम की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने देश की पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA (TAK-003) के उपयोग को मंजूरी दे दी है।
जापानी कंपनी टाकेडा बायोफार्मास्यूटिकल्स द्वारा विकसित इस वैक्सीन का निर्माण अब 'मेक इन इंडिया' के तहत हैदराबाद की फार्मा कंपनी बायोलॉजिकल ई करेगी।
कंपनी के अनुसार, यह वैक्सीन 4 से 60 वर्ष की आयु के लोगों को लगाई जा सकेगी। इसे लगवाने से पहले यह जांच कराने की आवश्यकता नहीं होगी कि व्यक्ति को पहले कभी डेंगू हुआ है या नहीं।
दो डोज में लगेगी वैक्सीन
QDENGA की दो डोज दी जाएंगी। प्रत्येक डोज 0.5 मिलीलीटर की होगी, जिसे त्वचा के नीचे (सबक्यूटेनियस इंजेक्शन) लगाया जाएगा। पहली और दूसरी डोज के बीच तीन महीने का अंतर रखा जाएगा।
28 हजार से अधिक लोगों पर हुए क्लीनिकल ट्रायल
कंपनी के मुताबिक, भारत में यह मंजूरी वैश्विक क्लीनिकल डेवलपमेंट प्रोग्राम के आधार पर दी गई है। इसके तहत फेज-1, फेज-2 और फेज-3 के कुल 19 क्लीनिकल ट्रायल किए गए, जिनमें 28 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इन अध्ययनों में वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया गया।
भारत में ही होगा उत्पादन
टाकेडा ने वैक्सीन के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए हैदराबाद की बायोलॉजिकल ई के साथ साझेदारी की है। देश में ही उत्पादन होने से इसकी उपलब्धता तेज होगी और कीमत भी अपेक्षाकृत किफायती रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की है। कंपनी ने यह भी बताया कि बाजार में लॉन्च होने के बाद शुरुआती छह महीनों तक वैक्सीन के प्रभाव और सुरक्षा की निगरानी की जाएगी।
चारों डेंगू सीरोटाइप से सुरक्षा का दावा
टाकेडा के मेडिकल अफेयर्स प्रमुख गोह चू बेंग के अनुसार, QDENGA को डेंगू वायरस के चारों सीरोटाइप से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। भारत उन देशों में शामिल है, जहां चारों प्रकार के डेंगू वायरस सक्रिय हैं और संक्रमण का खतरा अधिक है।
WHO से भी मिल चुकी है मान्यता
कंपनी के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में QDENGA के उपयोग की सिफारिश की है। वैक्सीन को WHO की प्री-क्वालिफिकेशन भी मिल चुकी है, जो इसकी गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावशीलता के अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने का प्रमाण है। इसके बाद UNICEF और पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (PAHO) जैसी वैश्विक संस्थाएं भी इस वैक्सीन की खरीद कर सकती हैं।
भारत पर डेंगू का सबसे अधिक बोझ
कंपनी के अनुसार, डेंगू के मामले 125 से अधिक देशों में सामने आते हैं और दुनिया में डेंगू के कुल मामलों का लगभग एक-तिहाई बोझ भारत पर है।
विशेषज्ञों का मानना है कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण, जलवायु परिवर्तन और मच्छरों के बढ़ते प्रजनन के कारण संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन डेंगू की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, लेकिन इसके साथ मच्छर नियंत्रण, स्वच्छता, जनजागरूकता और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को जारी रखना भी उतना ही आवश्यक होगा।
संबंधित समाचार

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा:83 अस्पतालों पर कार्रवाई; 18 को किया ब्लैकलिस्ट, 15 सस्पेंड

सिम घूमती रही ठगी होती रही:पुलिस ने खोली ठग की कुंडली

1500 रुपए में MRI:धर्मस्थल में बनेगा हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर;17 करोड़ से तैयार होगी सुविधा, सभी धर्मों के मरीजों को मिलेगी कम दर पर सेवा

MP में बदला मौसम का मिजाज:अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना; कई जिलों में रेड अलर्ट

एक और सट्टेबाज:राजेंद्र नगर पुलिस को चकमा दे गया

फर्जी आईएएस पर ठगी का केस:सरकारी होटल लीज पर दिलाने का झांसा; भाई और साथी भी आरोपी

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के टिकटों की कीमत तय:इतने रुपए में देख सकेंगे मैच; यहां देखिये रेट लिस्ट

EOW की बड़ी कार्रवाई:PWD के कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर मारा छापा; नकदी और वाहन मिला

‘कलेक्टर हूं’ कहकर होटल में खाया खाना:बिल देने से किया इनकार; पकड़ा गया गुजरात का फर्जी आईएएस

12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; दो शिक्षक निलंबित

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!