वीडियो देखिये, अखिलेश यादव ने छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सरकार पर साधा निशाना: बोले- युवाओं के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़; गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई दे रहा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने दिल्ली में छात्रों और युवाओं के प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लंबे समय से छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसका गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई दे रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने प्रदर्शन के दौरान सरकार और पुलिस के रवैये को देखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की स्थिति बनी और सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा छात्रों और युवाओं के साथ व्यवहार भी देखने को मिला।
उन्होंने कहा सरकार को उम्मीद नहीं थी कि छात्र और युवा इतनी बड़ी संख्या में बाहर आएंगे। यह सरकार की बड़ी विफलता है और इसी विफलता की वजह से लोग यहां जमा हुए हैं।
सपा प्रमुख ने कहा कि देश के युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण छात्रों में नाराजगी बढ़ रही है और अब यही नाराजगी एकजुटता के रूप में सामने आ रही है।
अखिलेश यादव ने कहा सरकार सालों से छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वही गुस्सा अब दिखाई दे रहा है और युवाओं की एकजुटता साफ नजर आ रही है। इसी वजह से देश के युवा इतनी बड़ी संख्या में यहां मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में हुई इस घटना को वह संसद में भी उठाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर लोकसभा में सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!