राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने दिए यह निर्देश; कहा- यह अपराध का मामला है, राजनीति का नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने जांच को लेकर अहम निर्देश जारी किए। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने नई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित करने का निर्देश देते हुए कहा कि जांच की कमान किसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के हाथ में होनी चाहिए, ताकि मामला निर्णायक परिणाम तक पहुंच सके।
जांच पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिए
सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और बिना किसी भेदभाव के होनी चाहिए। अदालत ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से नई SIT के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के नाम प्रस्तुत करने को कहा। मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी।
अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया कि जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है और अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के लिए गठित SIT ने मामले को संज्ञेय अपराध माना था, जिसके बाद पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।
SIT का गठन के निर्देश
इस पर अदालत ने पूछा कि वर्तमान में जांच कौन कर रहा है। जवाब मिलने के बाद CJI ने कहा कि नई SIT का गठन किया जाए, जिसमें अनुभवी अधिकारी शामिल हों और वरिष्ठ IPS अधिकारी उसकी निगरानी करें, ताकि जांच प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सके।
रिकॉर्ड को सार्वजनिक करने की मांग
याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश अधिवक्ता देवदत्त कामत ने अदालत में दान और चढ़ावे के रिकॉर्ड को सार्वजनिक करने की मांग उठाई। इस पर CJI ने कहा कि जिन दानों की रसीद जारी की गई है, उनका पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध होना चाहिए, लेकिन दान संबधी दावों की व्यावहारिकता को भी ध्यान में रखना होगा।
रिपोर्ट मांगी थी
इससे पहले रविवार देर रात SIT ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को सौंपी थी। 13 जुलाई की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी कर जांच की प्रगति रिपोर्ट मांगी थी।
विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग
गौरतलब है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में चार अलग-अलग याचिकाएं लंबित हैं। इनमें चढ़ावा चोरी की जांच CBI से कराने और मंदिर में दान प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग भी की गई है।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!