राजपरिवार में संपत्ति विवाद: महासमझौते पर फिर टली सुनवाई; अब 27 जुलाई होगी अगली तारीख
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
देश के सबसे चर्चित राजघरानों में शामिल सिंधिया राजपरिवार की अरबों-खरबों रुपये की पैतृक संपत्तियों के बंटवारे को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद में सोमवार को भी फैसला नहीं हो सका। जिला न्यायालय में प्रस्तावित महा-समझौते पर सुनवाई हाईकोर्ट से संबंधित रिकॉर्ड समय पर नहीं पहुंचने के कारण टल गई। अबअगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से अदालत में समझौता आवेदन पेश किया गया है। इस प्रस्ताव के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआओं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, मप्र की पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, ऊषा राजे राणा समेत परिवार के अन्य सदस्यों के बीच शाही विरासत के बंटवारे पर सहमति बन चुकी है।
कब्जे के आधार पर होगा मालिकाना हक
सूत्रों के मुताबिक, समझौते के मसौदे में यह तय किया गया है कि जिस पक्ष का जिस संपत्ति पर वर्तमान में कब्जा है, वही उसका वैध मालिक माना जाएगा। इस व्यवस्था के लागू होने पर ग्वालियर का ऐतिहासिक जयविलास पैलेस, शिवपुरी की कई संपत्तियां और कुछ अन्य परिसंपत्तियां ज्योतिरादित्य सिंधिया के हिस्से में आ सकती हैं।
खत्म होंगी वर्षों पुरानी कानूनी उलझनें
समझौते के अनुसार, यदि किसी संपत्ति के कागजों में मालिकाना हक किसी ट्रस्ट, कंपनी या अन्य पक्ष के नाम दर्ज है, तब भी वर्तमान कब्जे को आधार मानते हुए अदालत से डिक्री कराई जाएगी। इससे वर्षों से चली आ रही कागजी और कानूनी उलझनों का अंत होने की उम्मीद है।
कई राज्यों में चल रहे मुकदमों का होगा पटाक्षेप
यदि यह महा-समझौता अदालत की मंजूरी पा जाता है, तो दिल्ली, मुंबई, पुणे और ग्वालियर की विभिन्न अदालतों में वर्षों से लंबित सिंधिया परिवार से जुड़े एक दर्जन से अधिक मुकदमों का हमेशा के लिए निपटारा हो जाएगा।
अब 27 जुलाई पर सबकी नजरें
इससे पहले 8 जुलाई को भी समझौता आवेदन पर सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने के कारण मामला आगे नहीं बढ़ सका था। अब सभी पक्षों की निगाहें 27 जुलाई की सुनवाई पर टिकी हैं।
संबंधित समाचार

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव

महिला को पीटा, गाल पर काटा:नशे में पड़ोसी की हरकत; बेटी बचाने आई तो उसे भी दौड़ाया

सीआईएसएफ-डीएफआई में करार:ड्रोन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

बीओआई में 45 लाख का गबन:कैशियर गिरफ्तार

पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू:इस रोड पर 100 की स्पीड से निकलेंगी गाड़ियां; फास्टैग से खुद कटेगा टैक्स
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!