करोड़ों का किताब घोटाला: निगम के गोदाम से लाखों सरकारी किताबें गायब; ब्लैक मार्केटिंग की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
मध्य प्रदेश के रीवा स्थित पाठ्य पुस्तक निगम के गोदाम से करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी किताबें गायब होने का मामला सामने आया है।प्रारंभिक जांच में करीब 450 बंडल किताबें गायब मिली हैं।
अधिकारियों के अनुसार इन बंडलों में लगभग 35 से 36 लाख किताबें थीं, जिनकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। मामले के सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
गोदाम से गायब मिले 450 बंडल
रीवा स्थित पाठ्य पुस्तक निगम के गोदाम में सरकारी स्कूलों में वितरण के लिए पाठ्य पुस्तकें रखी जाती हैं। स्टॉक के मिलान के दौरान अधिकारियों को करीब 450 बंडल किताबें गायब मिलीं। इतनी बड़ी मात्रा में किताबों को गोदाम से बाहर ले जाने के लिए कम से कम दो ट्रकों की जरूरत पड़ती, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
चोरहटा थाने में दर्ज हुई शिकायत
घटना की जानकारी मिलते ही विभाग ने चोरहटा थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच का फोकस इस बात पर है कि किताबें कब, कैसे और किन लोगों की मिलीभगत से गोदाम से बाहर निकाली गईं।
भोपाल से पहुंची विशेष जांच टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल स्थित पाठ्य पुस्तक निगम मुख्यालय ने तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम रीवा भेजी है। टीम गोदाम में उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वास्तव में कितनी किताबें गायब हुई हैं तथा उनकी कुल कीमत कितनी है।
कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में
प्रारंभिक जांच में गोदाम के कुछ कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि सरकारी स्कूलों तक पहुंचने वाली किताबों को अवैध रूप से बाजार में बेचने की आशंका है।
QR कोड से खुली गड़बड़ी
अधिकारियों के अनुसार सरकारी किताबों के प्रत्येक बंडल पर क्यूआर (QR) कोड लगा होता है, जिसके माध्यम से उनकी पहचान और ट्रैकिंग की जा सकती है।
बाजार में ऐसे बंडल मिलने के बाद विभाग को गड़बड़ी की जानकारी मिली। इसी आधार पर स्टॉक का मिलान किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किताबें गायब पाई गईं।
निजी दुकानदारों को बेची गईं किताबें
जांच एजेंसियों को आशंका है कि सरकारी किताबों की ब्लैक मार्केटिंग की गई है। आरोप है कि गोदाम से किताबों के बंडल निकालकर उन्हें निजी दुकानदारों को बेचा गया, जहां से उन्हें बाजार में मुनाफे पर बेचा जा रहा था।
फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!