अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला: बीच में ही रोकना पड़ी कार्रवाई; सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर एक्शन की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित सुवेश विहार कॉलोनी में सोमवार को अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने कार्रवाई फिलहाल रोक दी।
कब्जाधारियों ने विरोध शुरू कर दिया
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई एसडीएम के आदेश के तहत करीब 1000 वर्गफीट के विवादित प्लॉट से अवैध कब्जा हटाकर वैधानिक कब्जाधारी मुन्नालाल धनापोरे को भूमि सौंपने के लिए की जा रही थी। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, कब्जाधारियों ने विरोध शुरू कर दिया।
अधिकारियों ने कार्रवाई बीच में ही रोक दी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विरोध के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। मौके पर धक्का-मुक्की और हंगामे जैसी स्थिति बनने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। कानून-व्यवस्था को देखते हुए अधिकारियों ने कार्रवाई बीच में ही रोक दी और टीम को वापस लौटना पड़ा।
दोषियों पर सख्त कार्रवाई अपील
घटना के बाद आवेदक मुन्नालाल धनापोरे ने आरोप लगाया कि न्यायालय और एसडीएम के आदेश होने के बावजूद उन्हें अब तक उनकी जमीन का वैधानिक कब्जा नहीं मिल सका है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पर्याप्त सुरक्षा के बीच दोबारा कार्रवाई कर कब्जा दिलाने की मांग की।
लोगों की पहचान की जा रही
वहीं प्रशासन का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों से दुर्व्यवहार और मारपीट करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। घटनास्थल के वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
दोबारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी
घटना के बाद पूरे सुवेश विहार क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ जल्द ही दोबारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी और न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!