खबर
Top News

कुपोषण मुक्त शहर के लिए कवायद: योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश; लापरवाही पर दो परियोजना अधिकारियों को नोटिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जुलाई 2026, 5:52 pm
शेयर करें:
कुपोषण मुक्त शहर के लिए कवायद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर शिवम वर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर पोषण योजनाओं के प्रभावी और परिणाममूलक क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की सभी पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं तक समय पर पहुंचे, ताकि जिले में कुपोषण की समस्या को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी  रजनीश सिंह, सहायक संचालक, परियोजना अधिकारी और ब्लॉक कॉर्डिनेटर मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में यदि कहीं भी कुपोषित बच्चे चिन्हित होते हैं तो उनके लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं। ऐसे बच्चों को आवश्यक पोषण आहार, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए विभागीय समन्वय के साथ कार्य किया जाए।

गंभीर कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी के निर्देश
कलेक्टर ने बैठक में कुपोषण की रोकथाम, आंगनवाड़ी केंद्रों में दिए जा रहे नाश्ते और भोजन की गुणवत्ता, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना और आधार आईडी सत्यापन की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि गंभीर कुपोषित (SAM) बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर की नियमित निगरानी की जाए। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए कुपोषण उन्मूलन के लिए प्रभावी रणनीति के साथ काम किया जाए।

आंगनवाड़ी केंद्रों में भोजन की गुणवत्ता पर जोर
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्रों में समूहों द्वारा तैयार किए जाने वाले नाश्ते और भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पौष्टिकता का विशेष ध्यान रखा जाए। किचन शेड की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए और मातृ सहयोगिनी समितियों को सक्रिय कर भोजन की गुणवत्ता की लगातार निगरानी कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे स्वयं क्षेत्र भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करें और वहां दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण भी करें।

लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश
बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न योजनाओं के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दो परियोजना अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
समीक्षा के दौरान कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने दो परियोजना अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।समग्र सत्यापन और आभा आईडी में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर परियोजना शहरी क्रमांक-7 के परियोजना अधिकारी दिनेश मिश्रा और इंदौर ग्रामीण क्रमांक-1 के परियोजना अधिकारी श्री नितिन चौरसिया को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

आंगनवाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन पर विशेष ध्यान
कलेक्टर ने कहा कि सभी आंगनवाड़ी केंद्र निर्धारित समय पर संचालित हों और वहां संचालित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ गुणवत्तापूर्ण तरीके से मिल सके। उन्होंने कहा कि जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करना होगा।

संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद
Top News

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

about 8 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

about 8 hours ago
मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च
Top News

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

about 8 hours ago
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO
Top News

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

about 9 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

about 9 hours ago
महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद
Top News

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

about 9 hours ago
जेल गोलीकांड मामले में एक्शन
Top News

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

about 10 hours ago
मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Top News

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 10 hours ago
टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या
Top News

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

about 10 hours ago
आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं
Top News

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

about 11 hours ago
फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग
Top News

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

about 11 hours ago
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित
Top News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

about 11 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

about 11 hours ago
पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव
Top News

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

about 11 hours ago
रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

about 11 hours ago
अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी
Top News

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

about 12 hours ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

about 12 hours ago
फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा
Top News

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

about 12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!