पहली के छात्र से दुर्व्यवहार को लेकर स्कूल में बवाल: अभाविप ने किया हंगामा; जनपद अध्यक्ष को परिसर से बाहर निकाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
नगर के सिग्नल विहार स्थित डेफोडील स्कूल में सोमवार को कक्षा पहली के छात्र के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ गया। छात्र के परिजन के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर में धरना देकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल की समन्वयक जैनब खान के इस्तीफे और निष्पक्ष जांच की मांग की।
छात्र को टेस्ट में दिए शून्य अंक
छात्र अर्नव की मां मीनू सेंधव ने आरोप लगाया कि स्कूल की समन्वयक जैनब खान उनके बेटे को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही हैं। उनका कहना है कि 96 से 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र को हालिया टेस्ट में बिना उचित कारण शून्य अंक दिए गए। जब उन्होंने इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से बात करनी चाही तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
प्रदर्शन के बीच बढ़ा विवाद
मामले को लेकर एबीवीपी और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे और परिसर में धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी समन्वयक को हटाने और कार्रवाई की मांग की।
जनपद अध्यक्ष का विरोध
प्रदर्शन के दौरान जनपद अध्यक्ष सरदार मालवीय स्कूल पहुंचे। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि वे स्कूल प्रबंधन का पक्ष लेने आए हैं। इसे लेकर प्रदर्शनकारी भड़क गए और राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए उनका विरोध किया। हंगामे के बीच कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्कूल परिसर से बाहर जाने के लिए मजबूर कर दिया।
समन्वयक स्कूल से चली गईं
विवाद बढ़ने के दौरान आरोपी समन्वयक स्कूल परिसर से बाहर चली गईं। देर शाम तक स्कूल प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
अभाविप ने चेतावनी दी है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। आरोपों पर स्कूल प्रबंधन का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
संबंधित समाचार

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!