गलत ट्रेन ने बना दिया मानव तस्करी का शिकार: एक साल तक बंधक बनाकर यौन शोषण; इस शहर में बेच दिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल में मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिहार की 16 वर्षीय किशोरी गलत ट्रेन में बैठकर घर से भटक गई। इसी का फायदा उठाकर एक बुजुर्ग दंपती ने उसे अपने झांसे में लिया, पहले इंदौर और फिर भोपाल ले जाकर कथित तौर पर एक दिहाड़ी मजदूर को बेच दिया। आरोप है कि किशोरी को करीब एक साल तक बंधक बनाकर रखा गया और उसका लगातार यौन शोषण किया जाता रहा। आखिरकार आरोपी के काम पर जाने के दौरान मौका मिलते ही वह भाग निकली और सीधे पुलिस थाने पहुंचकर पूरी आपबीती सुनाई।
घरेलू विवाद के बाद निकली, गलत ट्रेन में पहुंच गई
पुलिस के अनुसार, मार्च 2025 में घरेलू विवाद के बाद किशोरी अपनी बहन के घर जाने के लिए निकली थी। जल्दबाजी में वह गलत ट्रेन में सवार हो गई और एक अनजान स्टेशन पर उतर गई। वहां एक बुजुर्ग दंपती ने मदद का भरोसा देकर उसे अपने साथ रखा। दो दिन तक इंदौर में रखने के बाद वे उसे भोपाल ले आए, जहां कथित तौर पर एक 30 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर के साथ उसकी जबरन शादी करा दी गई।
फ्लैट में कैद कर किया जाता रहा शोषण
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे भोपाल के एक अपार्टमेंट में बंद रखता था। वह बाहर से ताला लगाकर मजदूरी पर चला जाता और उसे किसी से मिलने या बाहर निकलने नहीं देता था। इस दौरान आरोपी ने उसका लगातार यौन शोषण किया।
मौका मिलते ही भागी, सीधे थाने पहुंची
शनिवार सुबह आरोपी मजदूरी के लिए घर से निकला तो किशोरी ने हिम्मत दिखाई और फ्लैट से निकलकर सीधे नजदीकी पुलिस थाने पहुंच गई। पुलिस ने उसे सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसके बयान दर्ज किए और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।
एक साल से बेटी की तलाश कर रहा था परिवार
भोपाल पुलिस ने सोशल मीडिया और पुलिस नेटवर्क की मदद से किशोरी के परिजन का पता लगाया। परिजन ने बताया कि वे पिछले एक साल से बेटी की तलाश में बिहार के कई थानों के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई थी।
मानव तस्करी गिरोह की जांच शुरू
पुलिस को प्राथमिक जांच से संकेत मिले हैं कि बिहार और मध्य प्रदेश के बीच एक संगठित मानव तस्करी गिरोह सक्रिय है, जो स्टेशन पर भटके हुए बच्चों और महिलाओं को अपना निशाना बनाता है। पुलिस अब मानव तस्तकरी के पूरे गिरोह की जांच शुरू कर रही है। इसके लिए भोपाल और बिहार की पुलिस संयुक्त प्रयास कर रही है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!