खबर
Top News

वीडियो देखिए, भोपाल कूच पर बवाल: मुआवजे की मांग कर रहे किसानों पर पुलिस का एक्शन; आंसू गैस-वाटर कैनन के बाद सड़क पर धरना, दी आंदोलन की चेतावनी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जुलाई 2026, 7:20 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पश्चिमी रिंग रोड परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को इंदौर में किसानों का आंदोलन उग्र हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपने के लिए भोपाल कूच कर रहे किसानों के काफिले को बरलाई क्षेत्र में पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद किसानों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और हल्का बल प्रयोग भी किया। कार्रवाई के विरोध में किसान सड़क पर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

39 गांवों के किसान ट्रैक्टरों के साथ निकले
करणी सेना के नेतृत्व में करीब 39 गांवों के किसान ट्रैक्टरों और चार पहिया वाहनों के साथ भोपाल के लिए रवाना हुए थे। किसानों का कहना है कि पश्चिमी रिंग रोड परियोजना के लिए उनकी जमीन अधिग्रहित की जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से दिया जा रहा मुआवजा मौजूदा बाजार मूल्य से काफी कम है।

चार गुना दिया जाए मुआवजा
किसानों की मांग है कि अधिग्रहित जमीन का चार गुना मुआवजा दिया जाए और गाइडलाइन दरों में संशोधन कर वास्तविक बाजार मूल्य के अनुसार भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

बरलाई में रोका गया काफिला, बढ़ा तनाव
सुबह से ही अलग-अलग गांवों से किसान इंदौर पहुंचे। बरलाई के पास भारी पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए किसानों के काफिले को आगे बढ़ने से रोक दिया। काफी देर तक प्रशासन और किसान नेताओं के बीच बातचीत चली, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

आंसू गैस के गोले छोड़े, वाटर कैनन का किया उपयोग
जब किसान आगे बढ़ने पर अड़े रहे तो पुलिस ने पहले चेतावनी दी, फिर आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया।

पुलिस बोली- बिना अनुमति निकाल रहे थे रैली
ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि किसानों ने रैली और प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी। प्रदर्शनकारी ट्रैक्टरों के साथ जबरन आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे, जिससे हाईवे पर जाम और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।

किसानों की दो टूक- मुआवजा नहीं तो जमीन नहीं
पुलिस कार्रवाई के बाद किसानों ने सड़क पर धरना शुरू कर दिया। किसान नेताओं ने साफ कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि उचित मुआवजा मिले बिना वे अपनी कृषि भूमि नहीं देंगे, क्योंकि यही उनके परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन है।

किसानों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
फिलहाल प्रशासन किसान नेताओं से लगातार संवाद बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि किसानों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।

संबंधित समाचार

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Top News

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पहली पत्नी की बेटी से पति की वीडियो कॉल पर हुआ था विवाद

7 minutes ago
केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस
Top News

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

32 minutes ago
जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री:दर्शन कर बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर MP सरकार का फोकस

33 minutes ago
जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल
Top News

जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

37 minutes ago
अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार
Top News

अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

about 1 hour ago
पुलिस का मीत बना मनमीत
Top News

पुलिस का मीत बना मनमीत:तमाम सबूतों के बाद भी क्राइम ब्रांच ने अब तक नहीं बनाया आरोपी

about 1 hour ago
भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास
Top News

भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास:जन्मोत्सव की भव्य तैयारी; बारिश से बचाने वाटरप्रूफ शेड, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

about 1 hour ago
लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार
Top News

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास बैग समेत पकड़ाया आरोपी

about 1 hour ago
पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे
Top News

पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे:लेकिन किसी की एक नहीं चल सकी

about 1 hour ago
एडीजे  के 12 फैसलों पर उठे सवाल
Top News

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह

about 1 hour ago
बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत
Top News

बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत:मलबे में दबा परिवार; मां-बेटे की मौत

about 1 hour ago
घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस
Top News

घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस:ओमेक्स सिटी में 15 हजार रुपए किराए पर रह रहा था फर्जी हिमांशु पंचाल

about 1 hour ago
कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार
Top News

कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार:गायत्री ट्रेवल्स का डेटा बना विवाद की वजह; पूर्व कर्मचारियों पर ग्राहकों से रकम लेने का आरोप

about 1 hour ago
इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Top News

इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट; 155 यात्री और क्रू सवार थे

about 2 hours ago
तीन युवकों पर जानलेवा हमला
Top News

तीन युवकों पर जानलेवा हमला:पत्थर-लाठियों से पीटा; दो की मौत, एक गंभीर

about 2 hours ago
एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी
Top News

एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी

about 2 hours ago
कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’
Top News

कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’:हारी सीटों पर फोकस; एक माह चलेगा अभियान

about 2 hours ago
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा:83 अस्पतालों पर कार्रवाई; 18 को किया ब्लैकलिस्ट, 15 सस्पेंड

about 2 hours ago
सिम घूमती रही ठगी होती रही
Top News

सिम घूमती रही ठगी होती रही:पुलिस ने खोली ठग की कुंडली

about 2 hours ago
1500 रुपए में MRI
Top News

1500 रुपए में MRI:धर्मस्थल में बनेगा हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर;17 करोड़ से तैयार होगी सुविधा, सभी धर्मों के मरीजों को मिलेगी कम दर पर सेवा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!