'ऑपरेशन लोटा' सफल: 2 किलो चांदी का बर्तन ढूंढने के लिए 24 घंटे तक खंगाला सैकड़ों टन कचरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में नगर निगम ने एक ऐसा अभियान चलाया, जो अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। करीब 2 किलो वजनी चांदी का लोटा गलती से घरेलू कचरे के साथ कचरा वाहन में चला गया।
सूचना मिलते ही नगर निगम ने विशेष सर्च अभियान शुरू किया और लगातार 24 घंटे की मशक्कत के बाद सैकड़ों टन कचरे के बीच से लोटा सुरक्षित बरामद कर लिया। इस पूरे अभियान को शहर में अब 'ऑपरेशन लोटा' के नाम से जाना जा रहा है।
सफाई के दौरान गलती से कचरे में चला गया लोटा
जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर क्षेत्र के एक परिवार ने घर की सफाई के दौरान अनजाने में करीब दो किलो वजनी चांदी का लोटा घरेलू कचरे के साथ फेंक दिया। कुछ देर बाद गलती का एहसास होने पर परिवार ने तत्काल नगर निगम से संपर्क कर मदद मांगी।
वाहन ट्रैकिंग से शुरू हुई तलाश
सूचना मिलते ही नगर निगम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कचरा वाहन की जीपीएस ट्रैकिंग के जरिए उसका पूरा रूट ट्रेस किया। पता लगाया गया कि कचरा किस ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचा है। इसके बाद अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
20 कर्मचारियों और जेसीबी की मदद से चला अभियान
इस अभियान में करीब 20 नगर निगम कर्मचारी, तीन वरिष्ठ अधिकारी और जेसीबी मशीनें लगाई गईं। ट्रेंचिंग ग्राउंड पर पहुंचे सैकड़ों टन कचरे की घंटों तक छंटाई की गई।
हर संभावित स्थान की बारीकी से जांच की गई, जिसके बाद लगभग 24 घंटे की लगातार मेहनत के बाद टीम को कचरे के ढेर में चांदी का लोटा मिल गया।
दस्तावेजी प्रक्रिया के बाद परिवार को सौंपा
लोटा बरामद होने के बाद नगर निगम ने आवश्यक दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी कर उसे उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया। कीमती सामान सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और नगर निगम की तत्परता तथा कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की।
'ऑपरेशन लोटा' बना मिसाल
यह अनोखा अभियान पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। आमतौर पर कचरे के पहाड़ में खोई हुई वस्तु को तलाशना लगभग असंभव माना जाता है, लेकिन नगर निगम की वाहन ट्रैकिंग प्रणाली, बेहतर समन्वय और कर्मचारियों की सतर्कता ने इस असंभव दिखने वाले काम को संभव कर दिखाया। 'ऑपरेशन लोटा' अब नगर निगम की संवेदनशील कार्यशैली और तकनीक के प्रभावी उपयोग की एक मिसाल बन गया है।
संबंधित समाचार

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पहली पत्नी की बेटी से पति की वीडियो कॉल पर हुआ था विवाद

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री:दर्शन कर बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर MP सरकार का फोकस

जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

पुलिस का मीत बना मनमीत:तमाम सबूतों के बाद भी क्राइम ब्रांच ने अब तक नहीं बनाया आरोपी

भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास:जन्मोत्सव की भव्य तैयारी; बारिश से बचाने वाटरप्रूफ शेड, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास बैग समेत पकड़ाया आरोपी

पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे:लेकिन किसी की एक नहीं चल सकी

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह

बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत:मलबे में दबा परिवार; मां-बेटे की मौत

घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस:ओमेक्स सिटी में 15 हजार रुपए किराए पर रह रहा था फर्जी हिमांशु पंचाल

कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार:गायत्री ट्रेवल्स का डेटा बना विवाद की वजह; पूर्व कर्मचारियों पर ग्राहकों से रकम लेने का आरोप

इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट; 155 यात्री और क्रू सवार थे

तीन युवकों पर जानलेवा हमला:पत्थर-लाठियों से पीटा; दो की मौत, एक गंभीर

एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी

कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’:हारी सीटों पर फोकस; एक माह चलेगा अभियान

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा:83 अस्पतालों पर कार्रवाई; 18 को किया ब्लैकलिस्ट, 15 सस्पेंड

सिम घूमती रही ठगी होती रही:पुलिस ने खोली ठग की कुंडली

1500 रुपए में MRI:धर्मस्थल में बनेगा हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर;17 करोड़ से तैयार होगी सुविधा, सभी धर्मों के मरीजों को मिलेगी कम दर पर सेवा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!