15 टन डॉलर चना चोरी का 24 घंटे में खुलासा: ट्रक मालिक ही निकला मास्टरमाइंड; तीन आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर की भंवरकुआ थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर 15 टन डॉलर चना चोरी के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस ट्रक से व्यापारी का माल भेजा गया था, उसी ट्रक के मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का 28 बोरी डॉलर चना, वारदात में इस्तेमाल वाहन और करीब दो लाख रुपए का माल बरामद किया है।
व्यापारी की शिकायत पर शुरू हुई जांच
भंवरकुआ थाना पुलिस के अनुसार, इंदौर निवासी व्यापारी राजुल सारडा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि परिवहन के दौरान उनके 15 टन डॉलर चना में से बड़ी मात्रा में माल गायब हो गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
ट्रक मालिक ने ही दिया व्यापारी को धोखा
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस चोरी का मास्टरमाइंड कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि ट्रक मालिक समीर खान ही था। उसने व्यापारी का भरोसा जीतकर माल की ढुलाई का जिम्मा लिया और रास्ते में अपने साथियों के साथ मिलकर चने की बोरियां चोरी कर बेच दीं।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी एवं ट्रक मालिक समीर खान, पिता वाहिद खान, निवासी राघवगढ़ , सह आरोपी सतीश उर्फ सल्ला उर्फ आइडिया, निवासी हीरापुर, जिला देवास और चोरी का माल खरीदने के आरोपी धर्मेंद्र राठौर, निवासी अकबरपुर को गिरफ्तार कर लिया।
28 बोरी डॉलर चना और वाहन जब्त
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई 28 बोरी डॉलर चना बरामद कर ली। साथ ही वारदात में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किया गया। पुलिस ने करीब दो लाख रुपये मूल्य का मशरूका भी बरामद किया है।
तकनीकी साक्ष्यों से खुली साजिश
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और त्वरित कार्रवाई के आधार पर महज 24 घंटे में पूरे मामले का खुलासा कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि उन्होंने पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!