खबर
Top News

सरेबाजार सीना जोरी...: 6447 के बजाय 22000 स्क्वेयर फीट का निर्माण कर रहे दो व्यापारी

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जुलाई 2026, 5:13 pm
20 views
शेयर करें:
सरेबाजार सीना जोरी...

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध निर्माण करने की हिमाकत का नजारा तो देखिए...सरेबाजार दो व्यापारी संकरी सड़क पर तीन गुना से ज्यादा निर्माण कर रहे हैं। पड़ोस में थाना है और इस सड़क से रोजाना हजारों लोग निकलते हैं, लेकिन शहर के मुख्य बाजार में यह अवैध निर्माण चल रहा है। दूसरी ओर निगम अधिकारियों ने आंखें मूंद रखी हैं। स्थिति ऐसी है कि यदि निर्माण पूरा हो गया तो इस संकरी गली से लोगों का निकलना ही बंद हो जाएगा।

आखिर मौन क्यों हैं अधिकारी!
मजे की बात यह है कि भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुके नगर निगम ने नोटिस पर नोटिस भेज दिए, लेकिन एक का भी जवाब नहीं मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। ये अवैध निर्माण सराफा थाने से लगकर शीतलामाता बाजार की ओर जाने वाली संकरी गली में कोने पर ही चल रहा है। एक प्लॉट अजय नीमा का है तो दूसरा दाऊलाल जौहरी का। दोनों ही सराफा के व्यापारी हैं। प्लॉट क्र 18 पर मेसर्स एचएस अलंकार के अजय नीमा तो प्लॉट क्र. 31 व 31/1 शकर बाजार पर दाऊलाल जौहरी धड़ल्ले से अवैध निर्माण कर रहे हैं। ये दोनों कमर्शियल स्पेस करीब 70 करोड़ का है यानी ये दोनों भवन के निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार नगर निगम अधिकारियों की मदद से किया गया है। एक प्लॉट पर 3457 स्क्वेयर फीट तो दूसरे पर 3090 स्क्वेयर फीट की अनुमति नगर निगम ने दी है, लेकिन कुल 6447 परमिशएबल एरिया पर करीब 22 हजार स्क्वेयर फीट का निर्माण चल रहा है। जाहिर है कि इसमें नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत है। नक्शे के विपरीत करीब 15453 स्क्वेयर फीट का अतिरिक्त अवैध निर्माण किया जा रहा है। यदि यहां 30 प्रतिशत की कंपाउंडिंग भी दी जाती है तो भी 13500 स्क्वेयर फीट का निर्माण अवैध ही है।

विधायक पुत्र की भागीदारी
सराफा से थाने के बगल से होकर शीतलामाता बाजार की ओर जाने वाली संकरी गली के कोने पर ये अवैध निर्माण दिन-रात धड़ल्ले से चल रहा है और नगर निगम अधिकारियों को फुर्सत नहीं है कि जाकर देखे कि नक्शे के अनुरूप काम हो रहा है या नहीं। जाहिर है कि ये निर्माण मिलीभगत से हो रहा है। आसपास के दुकानदार बताते हैं कि एक विधायक के पुत्र की इसमें भागीदारी है, इसलिए सभी बेबस होकर ये अवैध निर्माण होता देखने को मजबूर है।

निगम दे चुका पांच नोटिस, जवाब नहीं मिला
निगम दोनों अवैध निर्माणकर्ताओं अजय नीमा और दाऊलाल जौहरी को पांच बार नोटिस दे चुका है और अवैध निर्माण रोकने के लिए कह चुका है, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। खास बात ये है कि इस मार्ग से अनेक धार्मिक जुलूस निकलते हैं। इन निर्माणों के बाद जुलूस का मार्ग अवरुद्ध हो जाएगा। यदि जुलूस यहां से निकला तो भगदड़ मचने की आशंका भी है। निगम ने अजय नीमा को 12 और 6 जून को नोटिस दिया गया। इसके बाद 8 जुलाई को भी नोटिस दिया। इसी तरह, दाऊलाल पिता बिहारीलाल जौहरी को 6 और 8 जुलाई को नोटिस दिए, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। दोनों ने अपने प्लॉटों को नियम विरुद्ध जोड़ लिया है, लेकिन निगम को इसकी कोई जानकारी नहीं है।

एमओएस नहीं छोड़ा, बना दीं दुकानें... दाऊलाल जौहरी ने एमओएस नहीं छोड़ा है और इस पर दुकानें बना दी हैं। सेटबेक को भी कवर करके उन्होंने छोटी-छोटी दुकानों का निर्माण शुरू कर दिया है। इन दुकानों ने 15 फीट, 1/2 फीट अंदर 31/1, शकर बाजार की ओर का हिस्सा घेर लिया है। इनके निर्माण पूर्ण होने पर ये रास्ता ही बंद हो जाएगा। सूत्रों से पता चला है कि दोनों ही भवन अनुज्ञा के अंतर्गत दस्तावेजों की हेराफेरी की गई है। जगह को कम-ज्यादा बताकर दाऊलाल जौहरी ने नक्शा पास करवा लिया है जबकि अजय नीमा (एमएच अंलकार) ने इस संकरी गली पर कब्जा कर लिया है। और तो और, जौहरी ने बिना अनुमति के बेसमेंट भी खोद लिया है।

ग्राउंड फ्लोर पर एमओएस, सेटबेक पर बिना बीम, काॅलम डाले अवैध निर्माण किया है। शकर बाजार से शीतलामाता बाजार जाने वाली संकरी गली पर ऊपर की छत पर 5 फीट का हैंगिंग किया गया है। जो जगह रोड बाइडिंग में गई हुई है, उस पर भी अवैध निर्माण कर लिया गया है। साफ है कि साठगांठ कर 2 मीटर का एमओएस भी नहीं छोड़ा गया है। जबकि इस मार्ग पर नए नक्शों पर निर्मित मकानों पर 2.70 मीटर का सेटबेक व 2 मीटर का एमओएस छोड़ा गया है। ऐसे में जिस इंजीनियर ने नक्शा स्वीकृत किया है उसका लाइसेंस निरस्त किया जाना चाहिए।

लगा करोड़ों रुपए का चूना... निगम अधिकारियों ने ही इन दोनों अवैध निर्माणकर्ताओं से साठगांठ करके निगम को ही करोड़ों का चूना लगा दिया है। इस सड़क को यदि चौड़ा किया जाएगा तो ये दोनों अवैध बिल्डिंग बाधा बनेंगी और चौड़ीकरण नहीं हो पाएगा। ये दोनों अजय नीमा और दाऊलाल जौहरी तो करोड़ों रुपए जेब में रखकर फरार हो जाएंगे और बेचारे जो दुकानें खरीदेंगे और जो लोग यहां से निकलते हैं, वो परेशान होंगे।

जवाब देने की स्थिति नहीं अधिकारियों की... बात करने के लिए जोन क्र. 2 की बीओ पल्लवी पाल और बीआई ज्योत्सना उबनारे से संपर्क किया, लेकिन वे सवाल सुनकर चुप्पी साध गईं। कोई जवाब नहीं दिया। अधिकारियों का कहना है कि किसी के पास कोई जवाब नहीं है। सबकी आंखों के सामने अवैध बिल्डिंग तन रही है, लेकिन सबने मुंह फेर रखा है।

संबंधित समाचार

रात 10:30 बजे फिर शुरू हुआ सीजेपी का प्रदर्शन
Top News

रात 10:जंतर-मंतर पर सरकार के खिलाफ नया मोर्चा

about 9 hours ago
समुद्र में मिसाइल हमला
Top News

समुद्र में मिसाइल हमला:पोर्ट से निकले जहाज पर अटैक; चार भारतीय नाविकों की मौत

about 9 hours ago
इस राज्य में टनल हादसा
Top News

इस राज्य में टनल हादसा:लैंडस्लाइड से 27 मजदूर सुरंग में फंसे; गैस रिसाव ने बढ़ाई रेस्क्यू की चुनौती

about 9 hours ago
गिरफ्तारी वारंट के बाद कोर्ट पहुंचे जीतू पटवारी
Top News

गिरफ्तारी वारंट के बाद कोर्ट पहुंचे जीतू पटवारी:सरेंडर करते ही 25 हजार के मुचलके पर मिली जमानत

about 10 hours ago
पति के सुसाइड के दो महीने बाद नर्सिंग ऑफिसर ने दी जान
Top News

पति के सुसाइड के दो महीने बाद नर्सिंग ऑफिसर ने दी जान:दो मासूम बच्चों को छोड़ गई मां; जांच में जुटी पुलिस

about 10 hours ago
फर्जी जॉब कंसल्टेंसी का खुलासा
Top News

फर्जी जॉब कंसल्टेंसी का खुलासा:नौकरी के नाम पर ठगी; 313 छात्रों की मूल मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार

about 11 hours ago
हाइवा हादसे पर बवाल
Top News

हाइवा हादसे पर बवाल:पांच युवकों के शव रखकर किया नेशनल हाईवे जाम; परिजन का आरोप सड़क हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या

about 11 hours ago
वीडियो देखिए,छात्रों ने भरी हुंकार
Top News

वीडियो देखिए,छात्रों ने भरी हुंकार:छात्रवृत्ति और आवास की मांग को लेकर सीजेपी ने किया प्रदर्शन

about 12 hours ago
संदिग्ध ड्रग्स के ओवरडोज से युवक की मौत
Top News

संदिग्ध ड्रग्स के ओवरडोज से युवक की मौत:मैदान में मिला शव; पास से सिरिंज और दवाइयां बरामद

about 12 hours ago
हमने तिरंगा उठाया, उन्होंने लाठी उठाई
Top News

हमने तिरंगा उठाया, उन्होंने लाठी उठाई:सीजेपी का सरकार पर हमला; अभिजीत दीपके बोले- सरकार और छात्रों का खून बहाना चाहती है

about 13 hours ago
गागर में सागर भरने वाला अखबार है खुलासा फर्स्ट
Top News

गागर में सागर भरने वाला अखबार है खुलासा फर्स्ट

about 13 hours ago
50 लाख की ड्रग्स तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Top News

50 लाख की ड्रग्स तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:फरार बाबू सिंधी पुलिस के शिकंजे में; अब पूरे नेटवर्क से होगी पूछताछ

about 13 hours ago
भारी बारिश ने जम्मू-कश्मीर में बिगाड़े हालात
Top News

भारी बारिश ने जम्मू-कश्मीर में बिगाड़े हालात:अमरनाथ व वैष्णो देवी यात्रा पर लगी रोक

about 13 hours ago
गलत ट्रेन ने बना दिया मानव तस्करी का शिकार
Top News

गलत ट्रेन ने बना दिया मानव तस्करी का शिकार:एक साल तक बंधक बनाकर यौन शोषण; इस शहर में बेच दिया

about 14 hours ago
15 टन डॉलर चना चोरी का 24 घंटे में खुलासा
Top News

15 टन डॉलर चना चोरी का 24 घंटे में खुलासा:ट्रक मालिक ही निकला मास्टरमाइंड; तीन आरोपी गिरफ्तार

about 14 hours ago
वीडियो देखिए, भोपाल कूच पर बवाल
Top News

वीडियो देखिए, भोपाल कूच पर बवाल:मुआवजे की मांग कर रहे किसानों पर पुलिस का एक्शन; आंसू गैस-वाटर कैनन के बाद सड़क पर धरना, दी आंदोलन की चेतावनी

about 14 hours ago
अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला
Top News

अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला:बीच में ही रोकना पड़ी कार्रवाई; सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर एक्शन की तैयारी

about 14 hours ago
गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश में मनाया जाएगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व
Top News

गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश में मनाया जाएगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व:मुख्यमंत्री ने ली आयोजन की तैयारियों की बैठक

about 15 hours ago
नशेड़ियों का अड्डा बनी पानी की टंकी
Top News

नशेड़ियों का अड्डा बनी पानी की टंकी:शाम होते ही लगता है असामाजिक तत्वों का जमावड़ा; इलाके में भय का माहौल

about 15 hours ago
वीडियो देखिये, उत्तराखंड में बारिश का कहर
Top News

वीडियो देखिये, उत्तराखंड में बारिश का कहर:भूस्खलन के बाद देहरादून-मसूरी स्टेट हाईवे बंद; प्रशासन ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!