खबर
Top News

मजदूरों को जल्द मिलेगी राहत: हाईकोर्ट ने तीन दिन में भुगतान शुरू करने के दिए निर्देश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 जून 2026, 4:48 pm
शेयर करें:
मजदूरों को जल्द मिलेगी राहत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हुकमचंद मिल के हजारों मजदूरों का तीन दशक पुराना इंतजार अभी भी खत्म नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 25 दिसंबर को 217.86 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर लिक्विडेटर के खाते में ट्रांसफर किए जाने के बावजूद मजदूरों को अब तक भुगतान नहीं मिल सका है।

26 फरवरी तक अंतिम अनुपालन रिपोर्ट पेश करे
मामले में सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने नाराजगी जताते हुए तीन दिन के भीतर भुगतान प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 26 फरवरी तक अंतिम अनुपालन रिपोर्ट (फाइनल कम्प्लायंस रिपोर्ट) पेश करने को कहा है।

बार-बार टल रही भुगतान प्रक्रिया
इससे पहले 29 जनवरी को हाईकोर्ट ने 15 दिनों के भीतर मजदूरों को भुगतान करने का आदेश दिया था, लेकिन निर्धारित समयसीमा बीत जाने के बाद भी वितरण शुरू नहीं हो पाया। अदालत ने टिप्पणी की कि किसी न किसी कारण से लगातार देरी हो रही है और अब प्रक्रिया में और विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कमेटी में किया गया बदलाव
मजदूरों के दस्तावेजों के सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। इसमें सालसा सचिव, तहसीलदार मल्हारगंज और मजदूर संघ के सचिव कृष्णलाल बोकरे शामिल थे। हालांकि अब हाईकोर्ट ने सालसा सचिव के स्थान पर विधिक सलाहकार मनीष कौशिक को समिति में शामिल करने की मंजूरी दे दी है।

2324 मजदूरों के दस्तावेज हो चुके हैं सत्यापित
भुगतान प्रक्रिया में देरी का प्रमुख कारण दस्तावेजों का सत्यापन बताया जा रहा है। कई मामलों में पुराने रिकॉर्ड और दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने से प्रक्रिया अटक रही है। मजदूर संगठनों का कहना है कि जिन मजदूरों के दस्तावेज पूरी तरह सत्यापित हो चुके हैं, उन्हें तत्काल भुगतान किया जाना चाहिए। अब तक करीब 2324 मजदूरों के दस्तावेजों का सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि अन्य मामलों में वारिसों और उत्तराधिकारियों के दस्तावेजों की जांच जारी है।

कोर्ट को बताया-खाते खुल चुके हैं
सुनवाई के दौरान प्रशासन की ओर से हाईकोर्ट को बताया गया कि पात्र मजदूरों के बैंक खाते खुल चुके हैं और सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।

1991 से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे मजदूर
हुकमचंद मिल को 12 दिसंबर 1991 को अचानक बंद कर दिया गया था। उस समय मिल में करीब 5895 मजदूर कार्यरत थे। तब से मजदूर अपने बकाया भुगतान और मुआवजे के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

साल 2007 में हाईकोर्ट ने मजदूरों के लिए 228 करोड़ रुपये मुआवजा निर्धारित किया था। यह राशि मिल की जमीन बेचकर जुटाई जानी थी। बाद में नगर निगम और हाउसिंग बोर्ड के बीच समझौते के तहत मिल की जमीन पर विकास परियोजना का रास्ता साफ हुआ और हाउसिंग बोर्ड ने तय राशि लिक्विडेटर को उपलब्ध करा दी।

सीएम ने किया था भुगतान का ऐलान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 दिसंबर को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 217.86 करोड़ रुपये की राशि जारी की थी। उस समय दावा किया गया था कि एक महीने के भीतर मजदूरों के खातों में पैसा पहुंच जाएगा, लेकिन डेढ़ माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी भुगतान शुरू नहीं हो पाया। अब हाईकोर्ट के ताजा निर्देशों के बाद हजारों मजदूरों को उम्मीद है कि उनके तीन दशक पुराने संघर्ष का जल्द अंत होगा और उन्हें उनका बकाया हक मिल सकेगा।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 13 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 13 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 13 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 14 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 14 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 14 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 14 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 14 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 14 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 14 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 14 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 15 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 15 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 15 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 15 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 15 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 15 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 15 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 15 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!