खबर
Top News

पिस्टल लहराकर दी गालियां: पुलिस को कहे अपशब्द; कुख्यात बदमाश पर बड़ी कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जुलाई 2026, 5:14 pm
शेयर करें:
पिस्टल लहराकर दी गालियां

खुलासा फर्स्ट, खंडवा। 
मोघट रोड थाना क्षेत्र में युवक को पिस्टल दिखाकर धमकाने और पुलिस के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले कुख्यात बदमाश अमन उर्फ अमन लाला पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद सोमवार को कोतवाली और मोघट रोड थाना पुलिस ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शहर के संवेदनशील इलाकों में उसका पैदल जुलूस निकाला। जिस क्षेत्र में आरोपी लोगों को धमकाकर दहशत फैलाता था, उसी इलाके में पुलिस ने उसे घुमाकर कानून का संदेश दिया।

पुलिस ने निकाला जुलूस
पुलिस ने अमन लाला का जुलूस खानशाहवली और इमलीपुरा क्षेत्र में निकाला। इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण आर्य, मोघट रोड थाना प्रभारी विकास खिंची सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। पुलिस का उद्देश्य आम लोगों में कानून के प्रति विश्वास मजबूत करना और अपराधियों को सख्त संदेश देना था।

पिस्टल अड़ाकर मांगे थे शराब पीने के लिए रुपए
घटना रविवार रात की है। मोघट रोड थाना क्षेत्र स्थित गिदवानी मार्केट में लक्कड़ बाजार निवासी 24 वर्षीय शेख जुबेर का रास्ता रोककर अमन लाला और उसके साथी ने पिस्टल अड़ा दी। आरोप है कि दोनों ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे। जब जुबेर ने पैसे नहीं होने की बात कही तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित की शिकायत पर मोघट रोड पुलिस ने अमन लाला और उसके साले के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

वायरल वीडियो में कहा था-पुलिस मेरी जेब में रहती है
घटना के बाद अमन लाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह पुलिस की गाड़ी देखकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए खुद को बेखौफ बताता नजर आया। उसने कहा था पुलिस मेरी जेब में रहती है, मुझे सिर्फ अमन नहीं, अमन लाला बोलते हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जुलूस के दौरान बदल गए तेवर
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने शहर में उसका जुलूस निकाला तो आरोपी के तेवर पूरी तरह बदल गए। पुलिस के सामने वह हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दिया और कहने लगा पुलिस बाप है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई देखी।

पिता भी आदतन अपराधी
पुलिस के अनुसार अमन लाला का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से लंबा है। उसके पिता नासीर भी आदतन अपराधी हैं और वर्तमान में जिलाबदर हैं। पिता-पुत्र दोनों के खिलाफ लूट, मारपीट, धमकी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में दर्जनों आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में भय पैदा करने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चोंकाने वाला खुलासा

5 minutes ago
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

7 minutes ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

18 minutes ago
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

21 minutes ago
चलती कार में अचानक लगी आग
Top News

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

28 minutes ago
विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा
Top News

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

30 minutes ago
पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट
Top News

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

35 minutes ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

41 minutes ago
चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी
Top News

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

42 minutes ago
रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

about 1 hour ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

about 1 hour ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

about 1 hour ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

about 1 hour ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 2 hours ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

about 2 hours ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

about 2 hours ago
ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल
Top News

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

about 2 hours ago
अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत
Top News

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

about 2 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Top News

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!