खबर
Top News

वीडियो देखिये, उत्कृष्ट पुलिसिंग पर 18 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित: पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जुलाई 2026, 4:42 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
पुलिस कमिश्नरेट इंदौर में आम नागरिकों को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त के निर्देशन में साप्ताहिक सम्मान कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।

इसी क्रम में आज पलासिया स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 18 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और दक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इन पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
● निरीक्षक देवेंद्र मरकाम एवं कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 1404 मनीष बामोरे, थाना तेजाजी नगर को सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में E-DAR प्रणाली के माध्यम से पीड़ितों को राहत योजना के तहत शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने में त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया।

● उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह मेहता, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 3229 विलियम सिंह बघेल एवं आरक्षक 1374 जोगेश लश्करी, थाना एरोड्रम को थाना एरोड्रम में पंजीबद्ध अपराध के आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका निभाने पर सम्मानित किया गया।

● निरीक्षक राजकुमार यादव, थाना लसूडिया को थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने तथा माल मशरूका बरामद करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

● उप निरीक्षक अजय सिंह, आरक्षक 1794 कमल एवं आरक्षक 282 राधेश्याम, थाना विजय नगर को थाना विजय नगर में दर्ज प्रकरण के आरोपियों को लखनऊ और देहरादून से गिरफ्तार करने में सराहनीय भूमिका निभाने पर सम्मानित किया गया।

● आरक्षक 500 अमित यादव एवं आरक्षक 2972 इंदर सिंह, अपराध शाखा को अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 53 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त करने में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

● आरक्षक 3945 अशोक कुमार एवं आरक्षक 3795 कैलाश भावर, अपराध शाखा को अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 17 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त करने में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए भी मिला सम्मान
शहर के प्रमुख चौराहों पर बेहतर यातायात प्रबंधन, वीवीआईपी ड्यूटी, नो-एंट्री पॉइंट पर प्रभावी व्यवस्था, नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई तथा अवैध पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर प्रधान आरक्षक 2543 संतोष, महिला आरक्षक 2884 विनीता, महिला आरक्षक 4616 ऑचल, आरक्षक 4505 अभिषेक एवं महिला आरक्षक 4532 आशा चौहान को भी प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनके मनोबल को बढ़ाना तथा बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरित करना है, जिससे आम नागरिकों को अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 4 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 4 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 5 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 5 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 5 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 5 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 5 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 5 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 6 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 6 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 6 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 6 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 6 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 6 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 6 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 6 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 6 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 6 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 6 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!