खबर
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जुलाई 2026, 6:06 pm
शेयर करें:
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पनागर नगर पालिका में पदस्थ सब इंजीनियर शुभम जैन को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अभिलाष रजक को भी आरोपी बनाया गया है। कार्रवाई के बाद नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया।

बिल भुगतान के एवज में मांगी थी रिश्वत
लोकायुक्त के अनुसार, ठेकेदार राजेंद्र सतनामी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने पनागर नगर पालिका में कीटनाशक दवाओं की आपूर्ति का कार्य किया था। अधिकांश भुगतान हो चुका था, लेकिन अंतिम बिल लंबित था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि लंबित भुगतान जारी करने के लिए सब इंजीनियर शुभम जैन ने 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।

बातचीत के बाद भी आरोपी अपनी मांग पर कायम रहा, जिसके बाद ठेकेदार ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।

सत्यापन के बाद बिछाया गया जाल
लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई। मंगलवार दोपहर पनागर नगर पालिका कार्यालय में आरोपी सब इंजीनियर 40 हजार रुपए रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ा गया। लोकायुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अभिलाष रजक को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। फिलहाल लोकायुक्त की टीम दस्तावेजों की जांच और अन्य वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पांच सितारा होटल की रसोई में गंदगी का राज
Top News

वीडियो देखिये, पांच सितारा होटल की रसोई में गंदगी का राज:फूड एंड ड्रग जांच में कई खामियां सामने आईं; वेज-नॉनवेज सामग्री एक ही फ्रीजर में मिली

about 8 hours ago
भाजयुमो में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल
Top News

भाजयुमो में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल:12 जिलों में नए जिलाध्यक्ष-महामंत्री नियुक्त; इंदौर भोपाल सहित कई जिले होल्ड पर

about 9 hours ago
वीडियो देखिए, फोरलेन मुआवजे की मांग पर कलेक्ट्रेट घेराव
Top News

वीडियो देखिए, फोरलेन मुआवजे की मांग पर कलेक्ट्रेट घेराव:किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, रात में भी लगाए नारे

about 9 hours ago
योगासन में दिखेगा हुनर
Top News

योगासन में दिखेगा हुनर:दो लाख से ज्यादा के नकद पुरस्कार; राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जज करेंगे मूल्यांकन

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, होटल में छापे के दौरान हंगामा
Top News

वीडियो देखिये, होटल में छापे के दौरान हंगामा:कवरेज को लेकर वीडियो जर्नलिस्ट से अधिकारी ने की बदसलूकी

about 10 hours ago
गैस वाहन से रिसाव और आग
Top News

गैस वाहन से रिसाव और आग:चौराहे पर थम गया ट्रैफिक; पुलिस से फायर ब्रिगेड तक सभी हुए अलर्ट

about 11 hours ago
झाड़ू पर बवाल
Top News

झाड़ू पर बवाल:निगमकर्मी और रहवासी भिड़े; सिर फूटा तो थाने पहुंचा मामला

about 11 hours ago
विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल
Top News

विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल:गेट टूटने के मामले में पांच गिरफ्तार; 10 पर एफआईआर

about 11 hours ago
18 को डिस्चार्ज,19 को मौत
Top News

18 को डिस्चार्ज,19 को मौत:एच1एन1 मरीज की सूचना नहीं देने पर अस्पताल को सीएमएचओ का नोटिस

about 11 hours ago
पांच साल से नहीं खुल रहा था मुंह, अब मिली राहत
Top News

पांच साल से नहीं खुल रहा था मुंह, अब मिली राहत:शहर में पहली बार मरीज के जबड़े के हिसाब से बना कृत्रिम जोड़

about 12 hours ago
दूषित पानी कांड की जांच पूरी
Top News

दूषित पानी कांड की जांच पूरी:600 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट में सीलबंद; 36 मौतों की जिम्मेदारी पर 25 को होगा खुलासा

about 12 hours ago
शादी का झांसा देकर महिला से 1.27 करोड़ खर्च करवाए
Top News

शादी का झांसा देकर महिला से 1.27 करोड़ खर्च करवाए:लग्जरी लाइफ के लिए बदलता रहा नंबर-ठिकाना; आरोपी गिरफ्तार

about 12 hours ago
करोड़ों के लालच में किशोर की हत्या
Top News

करोड़ों के लालच में किशोर की हत्या:मेडिकल स्टूडेंट बनकर की दोस्ती; प्राइवेट पार्ट निकालकर बेचने की थी साजिश, तालाब में क्राइम सीन रीक्रिएट

about 12 hours ago
लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Top News

लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:पूर्व जज की अध्यक्षता में कमेटी गठित; बल प्रयोग से लेकर एफआईआर तक होगी जांच

about 12 hours ago
बोरियों में ही उग आया गेहूं
Top News

बोरियों में ही उग आया गेहूं:गरीबों के राशन की दुर्दशा; भड़के ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 13 hours ago
मंगलनाथ मंदिर चोरी का खुलासा
Top News

मंगलनाथ मंदिर चोरी का खुलासा:महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार, दानपेटी-पंखा बरामद

about 13 hours ago
स्वाइन फ्लू की दस्तक
Top News

स्वाइन फ्लू की दस्तक:एच1एन1 के 6 मरीज मिले; अस्पतालों में ओपीडी 10 हजार पार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

about 14 hours ago
छात्रा का अपहरण
Top News

छात्रा का अपहरण:एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म; पड़ोसी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

about 14 hours ago
MP के कॉलेजों में एडमिशन का एक और मौका
Top News

MP के कॉलेजों में एडमिशन का एक और मौका:UG-PG के लिए फिर शुरू होगा रजिस्ट्रेशन; तारीख बढ़ी

about 14 hours ago
छात्रा की मौत से मचा हड़कंप
Top News

छात्रा की मौत से मचा हड़कंप:पहली मंजिल पर दुपट्टे से लटका मिला शव; 112 की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!