पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: कहा-अब राजनीति नहीं; धर्म की रक्षा करेंगे, दशहरे पर निकालेंगे अयोध्या यात्रा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब वह सक्रिय राजनीति नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि 80 वर्ष की उम्र में उन्हें जो जिम्मेदारियां पार्टी ने दीं, उन्हें निभा चुके हैं और अब जीवन के शेष समय में धर्म रक्षा का कार्य करेंगे।
अब राजनीति नहीं, धर्म की रक्षा करेंगे
दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह सनातन धर्म को भी समझते हैं और भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी समझते हैं। उन्होंने कहा कि अब उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि धर्म की रक्षा करना है। उन्होंने कहा, मैं 80 साल का हो गया हूं।
मेरी पार्टी ने मुझे पांच बार विधायक बनाया, दो बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा भेजा। इसलिए मैंने कहा कि अब किसी और को अवसर दीजिए। अब मेरा काम धर्म रक्षा है।
दशहरे पर निकालेंगे अयोध्या यात्रा
दिग्विजय सिंह ने घोषणा की कि वह दशहरे के दिन अयोध्या यात्रा पर निकलेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस यात्रा का राजनीति से कोई संबंध नहीं होगा और इसमें किसी राजनीतिक नेता को आमंत्रित नहीं किया जाएगा।
न भाषण दूंगा, न सोशल मीडिया पर लिखूंगा
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान न तो भाषण देंगे, न प्रवचन करेंगे और न ही अपने सोशल मीडिया मंचों पर स्वयं कोई टिप्पणी लिखेंगे। उनका कहना था कि यह यात्रा पूरी तरह धार्मिक उद्देश्य से होगी।
दिग्विजय सिंह ने बताया कि वह राम मंदिर आंदोलन के दौरान गोली लगने वाले कारसेवक संतोष दुबे को इस यात्रा में विशेष रूप से आमंत्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि संतोष दुबे उनके मुख्य अतिथि होंगे और उनके अनुभवों को भी लोग सुनेंगे।
अंतिम सांस तक धर्म की लड़ाई लड़ूंगा
दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब वह अपनी अंतिम सांस तक धर्म की रक्षा के लिए काम करेंगे। उन्होंने दोहराया कि उनकी प्रस्तावित यात्रा का उद्देश्य राजनीतिक नहीं, बल्कि धार्मिक रहेगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!