दिग्गज क्रिकेटर का निधन: 38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; विश्व कप में खेली थी यादगार पारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
क्रिकेट जगत से जुडी एक दुखत खबर सामने आई है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जादरान लंबे समय से इम्यून सिस्टम से जुड़ी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज दिल्ली-एनसीआर के एक अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की जानकारी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जताया शोक
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शपूर जादरान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वैश्विक मंच तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई
बोर्ड ने अपने संदेश में कहा कि क्रिकेट के प्रति उनका जुनून, समर्पण और योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। बोर्ड के अनुसार, शपूर उन शुरुआती खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट की नींव को मजबूत करने और उसे वैश्विक मंच तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
11 साल का अंतरराष्ट्रीय करियर
शपूर जादरान ने वर्ष 2009 में अफगानिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और 2020 तक टीम का हिस्सा रहे। अपने 11 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 44 वनडे और 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 43 विकेट, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में 37 विकेट अपने नाम किए।
2015 विश्व कप की यादगार पारी
शपूर जादरान को 2015 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले के लिए भी याद किया जाता है। उस मैच में उन्होंने विजयी रन बनाकर अफगानिस्तान को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
युवा खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत
मैदान पर अपने प्रदर्शन के अलावा शपूर जादरान युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा माने जाते थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि उन्होंने देश के युवाओं को बड़े सपने देखने और क्रिकेट में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। उनके योगदान को अफगानिस्तान क्रिकेट हमेशा सम्मान के साथ याद करेगा।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!