नगर निगम के नोटिस को हवा में उड़ा रहा पानी माफिया: 3 दिन का अल्टिमेटम देकर भूला कॉरपोरेशन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बोरिंग कर पानी निकालने और उसे अपने रेवा एक्वा नाम से बेचने के मामले में 540/7 नेहरू नगर के पानी माफिया दीपेश गुप्ता को नगर निगम ने नोटिस तो दिया, लेकिन भूल गया। गुप्ता ने निगम के नोटिस को हवा में उड़ा दिया और कोई जवाब नहीं दिया।
उल्लेखनीय है कि खुलासा फर्स्ट ने 25 मई को गुप्ता के पानी के काले कारोबार का खुलासा किया था। बताया था कि गुप्ता ने घर के बाहर सरकारी जमीन पर बोरिंग करवा रखा है और वहां से पानी का दोहन कर अपना कारोबार चला रहा है। उसके द्वारा पानी के अत्यधिक दोहन से आसपास के बोरिंगों में पानी ही नहीं आ रहा है।
रहवासियों ने इस मामले में हाऊसिंग बोर्ड अधिकारियों को शिकायत भी की थी। उसने घर में रेवा एक्वा चिल्ड वॉटर प्लांट स्थापित किया हुआ है और लोगों को पानी बेच रहा है। वो इतना पानी खींच लेता है कि आसपास के बोरिंगों में पानी ही नहीं आ रहा है।
उसने जो बोरिंग अपने घर के सामने खुदवाया हुआ है, उसकी कोई विधिवत अनुमति नहीं ली है। भीषण गर्मी के दौर में जब पूरा शहर पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहा था, गुप्ता अपने प्लांट में इस सरकारी जमीन पर किए गए बोरिंग से पानी खींचकर पानी का कारोबार कर अपनी जेब भर रहा है।
यही नहीं, वो नगर निगम के टैंकरों को भी अपने यहां खाली करवा रहा है जबकि वो टैंकर लोगों को जल वितरण के लिए थे। पैसा देकर व दबाव-प्रभाव से वो टैंकरचालकों को अपने प्लांट पर पानी डालने के लिए विवश करता है।
खुलासा फर्स्ट द्वारा उसके इस काले कारोबार का खुलासा करने के बाद नगर निगम जल यंत्रालय ने गत 25 जून को गुप्ता को नोटिस दिया जिसमें लिखा है कि आपके द्वारा 540/7 नेहरू नगर स्थित सरकारी जमीन पर बिना अनुमति बोरिंग कराया है जो मप्र भूजल अधिनियम का उल्लंघन है।
उक्त बोरिंग से आप रेवाएक्वा नाम से वाणिज्यिक दोहन कर रहे हैं। अनुमानित प्रतिदिन 20 से 30 हजार लीटर पानी का दोहन किया जा रहा है। आपके द्वारा अवैध दोहन के कारण वार्ड 26 के अनेक बोरिंग सूख गए हैं। इससे उनकी मूलभूत सुविधा का हनन हो रहा है। अत: आपको शोकाज नोटिस दिया जाता है कि तीन दिनों में व्यक्तिगत उपस्थित होकर समस्त दस्तावेज प्रस्तुत करें। नोटिस देने के बाद निगम भूल गया।
जवाब नहीं दिया, बोरिंग सील किया जाएगा
मामले में वार्ड क्र. 26 के जल यंत्रालय के उपयंत्री रामवरण लोधा ने बताया कि उसने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। उसे एक और अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा। यदि उसका जवाब भी नहीं आया तो फिर बोरिंग को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!