काॅलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण: मंत्री ने बताया भारतीय ज्ञान परंपरा का वाहक ; आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक प्रगति में अहम योगदान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदरसिंह परमार ने एसजीएसआईटीएस परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही संस्थान के आधिकारिक AR SGSITS Navigation ऐप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति प्रकाश नावलेकर, एसजीएसआईटीएस के निर्देशक निलेश पुरोहित, चेतन सुखाड़िया, नंदकुमार सकसेरिया विशेष रूप से उपस्थित थे।
मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने कार्यों से पूर्वजों के ज्ञान को फिर से स्थापित किया। स्वामी विवेकानंद भारतीय ज्ञान परंपरा के सच्चे वाहक थे। हम सौभाग्यशाली है कि भारत में स्वामी विवेकानंद जैसे योद्धा सन्यासी ने जन्म लिया, जिनके 150 वर्षों के बाद भी हम उनके विचारों से प्रेरणा ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल आध्यात्मिक, धार्मिक व्यक्तित्व ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी वे आगे थे। एक यात्रा के दौरान विवेकानंद और उद्योगपति जमशेद टाटा के साथ हुई वृहत चर्चा के बाद भारत में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस की स्थापना हुई।
स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणादायक प्रसंग साझा करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इंदौर को देवी अहिल्याबाई के कार्यों पर गर्व है, जिन्होंने इंदौर के निर्माण में अपना अतुलनीय योगदान दिया।
पुरोहित ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक प्रगति में स्वामी विवेकानंद का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने भारत को एक नई पहचान दी। AR SGSITS Navigation ऐप को संस्थान में अध्यनरत आईटी के विद्यार्थियों ने बनाया है। ऐप से संस्थान में पहली बार आने वाले विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आगंतुकों को किसी भी विभाग, कार्यालय, कक्षा या अन्य निर्धारित स्थान तक दिशा-निर्देश तथा वॉइस इंस्ट्रक्शन के माध्यम से आसानी से पहुंचने में सहायता होगी।
विशेष रूप से प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थी संबंधित विभाग, विभागाध्यक्ष अथवा संकाय सदस्यों तक बिना किसी परेशानी के पहुंच सकेंगे। साथ ही यह प्रणाली संस्थान में आने वाले आगंतुकों की संख्या जैसी उपयोगी जानकारी भी उपलब्ध कराएगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा:जीआरपी ने थामा हाथ; आश्रम में मिला नया घर

जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और:कोर्ट ने 31 लाख लौटाने का दिया आदेश; ब्याज भी लगेगा

फर्जी ट्रांजिट पास से लकड़ी का खेल:टिम्बर मार्केट में राज्य स्तरीय उड़न दस्ते की दबिश; दो वाहन जब्त

‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’:ऑडियो वायरल; छात्र से विवाद के बाद प्राचार्य का तबादला

साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी:सब इंजीनियर सस्पेंड, इंजीनियर बर्खास्त, विभागीय जांच शुरू

नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी:ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत

CFL बदलते समय हादसा:करंट लगने से व्यक्ति की मौत; पत्नी ने बेसुध हालत में देखा

गांजा तस्करी की सप्लाई चैन का खुलासा:मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार; डस्टर कार से ले जा रहे थे खेप

नाबालिग के लापता होने पर थाने का घेराव:हिंदू संगठनों का थाने के बाहर धरना; युवक पर अपहरण का आरोप

एक बस में पहुंचे मंत्री-कलेक्टर:गांव में लगा प्रशासन का दरबार; ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, हाथों-हाथ हुआ निराकरण

पुरानी रंजिश में फायरिंग:2 युवकों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

आरटीओ साहब की गाड़ी के लिए बंद हुआ मुख्य गेट:आवेदकों की बढ़ी परेशानी; रोजाना एक हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही, मुख्य प्रवेश बंद होने से दूसरे गेट से लगाना पड़ रहा चक्कर

सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी:ट्रक में बनाया था गुप्त कंपार्टमेंट; 41 लाख का माल किया जब्त

वीडियो देखिए, सड़क निर्माण के दौरान डंपर पलटा:बड़ा हादसा टला; मची अफरातफरी

देखिए वीडियो:विधायक प्रीतम लोधी के बयान से सियासी हलचल; ‘डाक बंगले पर महिलाओं को भेजते हैं…’

चोरी के वाहन से सिगरेट गोदाम पर धावा:31 लाख की चोरी का खुलासा; अलग-अलग राज्यों से दो आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!