‘ऑनर’ के नाम पर बहन का कत्ल: एक बार फिर भाई बना जल्लाद; प्रेमी से मिलने की जिद पर दी मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इज्जत के नाम पर एक और बेटी की जिंदगी छीन ली गई। जिसने जन्म दिया, वही मां और जिस भाई ने रक्षा का वचन दिया, वही उसकी मौत का कारण बन गया। युवती की प्रेमी से मिलने की जिद परिवार को इतनी नागवार गुजरी कि उसे बेरहमी से पीटा, फिर सिर दीवार पर दे मारा व मौत के बाद जहर खाकर आत्महत्या की कहानी गढ़ दी,पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने रिश्तों के इस खूनी सच से पर्दा उठा दिया।
हीरा नगर थाना क्षेत्र के बजरंग नगर की ज्योति अग्रवाल (25) की मौत को परिवार तीन महीने तक आत्महत्या साबित करने में जुटा रहा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे झूठ की परतें उधेड़ कर रख दीं। पुलिस जांच में सामने आया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि ऑनर किलिंग थी।
प्रेमी से मिलने की बात पर मां शीतल अग्रवाल और भाई प्रकाश उर्फ विकास अग्रवाल ने ज्योति के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की कि उसकी जान चली गई। पुलिस के अनुसार ऑनलाइन कारोबार करने वाली ज्योति का दूसरी जाति के एक युवक से प्रेम संबंध था।
परिवार को इसकी जानकारी थी और आए दिन घर में तनाव बना रहता था। 2 अप्रैल की रात ज्योति अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर से जा रही थी। इसी बात पर घर में विवाद शुरू हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि भाई विकास ने गुस्से में ज्योति के साथ मारपीट कर दी।
उसका सिर दीवार पर पटक दिया। मां भी मारपीट में शामिल रही। ज्योति के शरीर पर 12 से 13 गंभीर चोटों के निशान मिले। सिर के पीछे लगी घातक चोट ही उसकी मौत की वजह बनी।
सीसीटीवी फुटेज गायब... यहीं से गहराया शक- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरा मामला पलट गया। डॉक्टरों ने साफ कर दिया कि मौत जहरीले पदार्थ से नहीं, बल्कि सिर में लगी गंभीर चोट से हुई है। शरीर पर कई जगह चोटों के निशान भी मिले।
इसके बाद पुलिस ने दोबारा घटनास्थल की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि घर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे थे, लेकिन घटना वाले दिनों का डीवीआर रिकॉर्ड गायब था। पुलिस को मृतका के कमरे में जहरीले पदार्थ का पैकेट भी लगभग उसी हालत में मिला, जिससे साफ हो गया कि आत्महत्या की कहानी बाद में बनाई गई थी।
जब मां और भाई से अलग-अलग पूछताछ की गई तो दोनों के बयान बार-बार बदलते रहे। आखिरकार सख्ती के बाद भाई ने कबूल किया कि गुस्से में उसने ज्योति का सिर दीवार से टकरा दिया था।
इसी चोट के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी ले ली। आज दोनों को जेल भेजा जाएगा।
अस्पताल में बोले- बेटी ने खुद जहर खाया
मारपीट के बाद जब ज्योति बेसुध हो गई तो परिवार उसे राजश्री अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचा। पुलिस को बताया गया कि उसने गुस्से में जहरीला पदार्थ खा लिया है। इलाज के दौरान 4 अप्रैल को उसकी मौत हो गई और मामला आत्महत्या की दिशा में ले जाने की कोशिश शुरू हो गई।
तीन महीने में दूसरी ऑनर किलिंग
इज्जत के नाम पर हुए ज्योति हत्याकांड से पहले परदेशीपुरा क्षेत्र के नंदानगर में बड़े भाई शिवम राजपूत ने अपनी बहन शिवानी (18) की गुप्ती मारकर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी थी, क्योंकि उसे शक था कि वह मोबाइल पर लड़कों से बात करती है। खास बात यह कि उसने भी झूठी कहानी गढ़ते हुए सरिये पर गिरकर घायल होना बताते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि पीएम रिपोर्ट ने हत्या का राज खोल दिया।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!