वीडियो देखिये, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने क्या पूछा: आप कब से राम भक्त हो गए; इनकी पीड़ा राम मंदिर के चढ़ावे चोरी से संबंधित नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, सुल्तानपुर।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा समाजवादी पार्टी के लोग कहते हैं कि अयोध्या में जो घटना घटित हुई उससे उनकी आस्था आहत हुई। आस्था उसकी आहत हुई होगी जिनके मन में सच में आस्था होगी। आप कब से राम भक्त हो गए? जिनका रामद्रोही जैसा आचरण रहा हो, जिन्होंने राम भक्तों पर लाठियां और गोलियां चलाई हो, जिन्होंने श्री राम के अस्तित्व पर ही प्रश्न खड़ा किया हो, वे किस आस्था की बात करते हैं?
यहां एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बाबरी ढांचा, गुलामी का ढांचा जब हट रहा था तो जो लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे थे, जो मंदिरों के विकास में लगने वाले पैसे को कब्रिस्तान के बाउंड्री वॉल में खर्च करते थे। वे आज आस्था के बारे में बता रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इनकी पीड़ा मंदिर के चढ़ावे चोरी से संबंधित नहीं है, इनकी पीड़ा इस बात की है कि प्रभु का इतना भव्य मंदिर का निर्माण कैसे लोगों के सहयोग से हुआ, यह इनकी पीड़ा है। इस मामले में सब पर कार्रवाई हो रही है लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ जमीन का वारा-न्यारा हुआ है, उसके खिलाफ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने कभी आवाज़ क्यों नहीं उठाई?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में एक घटना घटित हुई। मंदिर ट्रस्ट ने बड़ी विनम्रता से प्रदेश सरकार को लिखा कि ऐसी घटना घटित हुई है, समाचार पत्रों, मीडिया में कुछ चीज़ें सामने आ रही हैं। अगर हम सफाई देंगे तो हो सकता है लोगों को विश्वास न हो और हम चाहते हैं कि प्रदेश सरकार एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन करे और सच्चाई सामने आए।
उन्होंने कहा कि हमने तत्काल SIT गठित की। SIT जब तक गठित नहीं हो रही थी, तब तक समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य धर्मनिरपेक्ष दल कहते थे कि SIT गठित हो, हमने गठित की तो उन्होंने दूसरी मांगे की। उसके बाद पिछले 1 महीने से हमारे पावन धाम अयोध्या को बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने कैसी मुहीम चला रखी है।
SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट आई, ट्रस्ट ने कार्रवाई कराई लेकिन कैसे एक-एक को टारगेट किया जा रहा है, अयोध्या को टारगेट किया जा रहा है, राम जन्मभूमि को बदनाम किया जा रहा है, कैसे आस्था पर प्रहार करने का कार्य कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और कथित धर्मनिरपेक्ष दलों द्वारा देश में नकारात्मक माहौल बनाया जा रहा है।
संबंधित समाचार

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!