बर्फानी बाबा का आकार घटकर एक फुट: परंतु आस्था में नहीं आई कोई कमी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जम्मू।
अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले पवित्र हिम शिवलिंग तेजी से पिघल रहे हैं। ऊंचाई अब घटकर लगभग एक फीट रह गई है। लाइव आरती में भी घटे हुए हिम शिवलिंग साफ दिख रहे हैं। मई में जारी तस्वीरों में इसकी ऊंचाई करीब सात फीट थी, जबकि प्रथम पूजा के समय यह पांच फीट से अधिक था।
लगातार बदलते मौसम के कारण शिवलिंग का आकार तेजी से कम हुआ है। हालांकि, आकार घटने का श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है। 3 जुलाई से शुरू हुई यात्रा के पहले तीन दिनों में ही 56 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा करीब 48 हजार था।
यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। पहले दो दिन में ही 32 हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन किए और तीन दिन में संख्या 56 हजार पार कर गई। ज्यादातर श्रद्धालु जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर में रुके बिना सीधे बालटाल और पहलगाम मार्ग से पवित्र गुफा पहुंच रहे हैं। 2 जुलाई से अब तक जम्मू से चार जत्थे रवाना हो चुके हैं।
5794 श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था रवाना... बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 5794 श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। इस जत्थे में 1211 महिलाएं, 21 बच्चे, 599 साधु और 76 साध्वियां शामिल हैं।
यात्रियों को दो मार्गों पहलगाम और बालटाल के आधार शिविरों के लिए भेजा गया। इनमें 3490 श्रद्धालु 139 वाहनों में सवार होकर पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जबकि 2304 श्रद्धालु 128 वाहनों के जरिए बालटाल आधार शिविर पहुंचे।
विदेशों से भी आ रहे भक्त...यात्रा मार्गों पर बने शिविरों में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के भजन गाकर माहौल को शिवमय बना रहे हैं। देश के कोने-कोने के साथ-साथ विदेश से भी भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। कई दिव्यांग श्रद्धालु भी पूरे उत्साह से यात्रा कर रहे हैं।
उपराज्यपाल और प्रशासन ने साफ किया है कि निर्धारित तारीख पर पंजीकृत श्रद्धालु ही यात्रा पर आएं। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार तय संख्या में ही यात्रियों को भेजा जाएगा। बढ़ती भीड़ को देखते हुए बिना पंजीकरण वाले यात्रियों से कुछ दिन यात्रा टालने की अपील की गई है।
सिर्फ रजिस्टर्ड यात्री ही करें प्रस्थान... यात्रा मार्गों पर शिविरों में श्रद्धालु भगवान भोले नाथ के भजन गा कर माहौल को शिवमय बना रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेश से भी श्रद्धालु यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। उपराज्यपाल व संबंधित अधिकारी यह बात साफ कर चुके है कि निर्धारित पंजीकरण की तिथि वाले श्रद्धालु ही यात्रा पर आएं। हर श्रद्धालु को यात्रा पर आने का मौका मिलेगा। सर्वोच्च न्यायालय की तरफ से यात्रा के लिए निर्धारित संख्या के तहत ही श्रद्धालु को भेजा जाएगा। इस बारे श्रद्धालु जागरूक होने चाहिए। कई दिव्यांग भी उत्साह के साथ यात्रा कर रहे हैं।
एमआरटी टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन...जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीम (एमआरटी) बरारीमार्ग, शेषनाग, संगम टॉप, चंदनवाड़ी, दोमेल समेत कई पड़ावों पर तैनात है। रविवार को टीमों ने 70 से अधिक श्रद्धालुओं को सांस लेने में तकलीफ, एक्यूट माउंटेन सिकनेस (एएमएस) और अत्यधिक थकान पर ऑक्सीजन थेरेपी दी।
संगम टॉप: दिल्ली के 58 वर्षीय अश्विनी कुमार को सीने में तेज दर्द और सांस की तकलीफ पर ITBP के साथ मिलकर रेस्क्यू किया गया।
दोमेल: 60 वर्षीय रामाशंकर को एएमएस होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई।
बालटाल मार्ग: 39 वर्षीय हरिंदर सिंह को मिर्गी का दौरा पड़ने पर एंबुलेंस से बेस अस्पताल भेजा गया।
एमआरटी टीमें दिव्यांग श्रद्धालुओं को भी कठिन रास्तों से सुरक्षित निकालने में मदद कर रही हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि सभी एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और त्वरित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!