वीडियो देखिये, हॉस्पिटल रोड पर जलभराव से बढ़ी परेशानी: मरीजों और राहगीरों को हो रही भारी दिक्कत, हादसे की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के थाना सेंटर कोतवाली क्षेत्र में एमटीएच हॉस्पिटल जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण आम लोगों के साथ-साथ मरीजों और उनके परिजनों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद इस मार्ग पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क तालाब जैसी स्थिति में बदल जाती है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज, बुजुर्ग और उनके परिजन अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन पानी भरा होने के कारण उन्हें मजबूरी में इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है।
जलभराव के कारण पैदल चलने वालों को सबसे अधिक परेशानी होती है। कई जगह सड़क की स्थिति खराब होने से गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे हादसे की आशंका भी बनी रहती है। दोपहिया वाहन चालकों को भी पानी के बीच से निकलने में दिक्कत होती है।
रहवासियों और दुकानदारों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उनका कहना है कि अस्पताल मार्ग होने के कारण यहां विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि मरीजों और आम नागरिकों को परेशानी न उठानी पड़े।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, सड़क की मरम्मत कराई जाए और भविष्य में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थायी समाधान किया जाए। लोगों का कहना है कि शहर के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने वाले मार्ग की ऐसी स्थिति प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!