कलेक्टर जनसुनवाई में जरूरतमंदों को मिली राहत: प्रशासन बना आमजन का सहारा; दिव्यांग बालिका की शिक्षा की हुई राह आसान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आयोजित हो रही साप्ताहिक जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभरी है। जनसुनवाई में पहुंचे विभिन्न आवेदकों की समस्याओं को कलेक्टर शिवम वर्मा ने संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए त्वरित सहायता सुनिश्चित की।
जनसुनवाई में पहुंची दिव्यांग छात्रा पूजा ने बताया कि उन्होंने बीएसडब्ल्यू (BSW) में 9.8 सीजीपीए के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है तथा वर्तमान में एमएसडब्ल्यू (MSW) की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने उच्च शिक्षा जारी रखने में आर्थिक कठिनाइयों की जानकारी कलेक्टर श्री वर्मा को दी। छात्रा की प्रतिभा और शिक्षा के प्रति समर्पण को देखते हुए कलेक्टर ने उसकी उच्च शिक्षा में सहयोग के लिए 45 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए तथा उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
जनसुनवाई में दिव्यांग दंपती अपनी पुत्री वैष्णवी रायकवार के साथ पहुंचे। उन्होंने पिछली जनसुनवाई में प्रशासन द्वारा मिली सहायता के लिए कलेक्टर का आभार व्यक्त किया। दंपती ने अपनी पुत्री के भविष्य एवं शिक्षा के लिए सहयोग का अनुरोध किया, जिस पर कलेक्टर ने आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के त्वरित निर्देश दिए। सहायता मिलने पर दंपती ने जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रशासन के सहयोग से उन्हें अपनी बेटी के भविष्य को लेकर नया विश्वास मिला है।
एक अन्य प्रकरण में सुधीर माधवानी जनसुनवाई में पहुंचे और उन्होंने बताया कि वे थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सहायता एवं उनके उपचार की व्यवस्था में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उपचार व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा मिल सके।
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अधिकारियों ने आमजन से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में कई आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मुख्य रूप में प्लॉट, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार से जुड़े प्रकरण रहे। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार, रोशन राय, रिंकेश वैश्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने जनसुनवाई में भाग लेकर नागरिकों की समस्याओं को सहानुभूति के साथ सुना और उनका निराकरण किया।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!