सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज: कुल देनदारी इतने लाख करोड़ के करीब पहुंची
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने मंगलवार को बाजार से 3600 करोड़ रुपए का नया कर्ज लिया है। यह राशि दो अलग-अलग किश्तों में 18 वर्ष और 30 वर्ष की अवधि के लिए जुटाई गई है। नई उधारी के बाद चालू वित्त वर्ष में राज्य सरकार द्वारा लिया गया कुल कर्ज 17400 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि प्रदेश की कुल देनदारी बढ़कर करीब 5.61 लाख करोड़ पहुंच गई है।
विकास कार्यों में किया जाएगा उपयोग
वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार, यह राशि सरकारी प्रतिभूतियां जारी कर और बॉन्ड की नीलामी के माध्यम से जुटाई गई है। सरकार का कहना है कि इस धनराशि का उपयोग विभिन्न विकास परियोजनाओं और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों में किया जाएगा। इस उधारी के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक अनुमति भी प्राप्त कर ली गई है।
18 और 30 वर्ष की अवधि के लिए जुटाई राशि
अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने दो चरणों में ऋण लिया है। पहली किश्त 1600 करोड़ रुपए (18 वर्ष की अवधि) के लिए लिया गया है। वहीं दूसरी किश्त 2000 करोड़ रुपए (परिपक्वता वर्ष 2056) तक के लिए लिया गया है। दोनों ऋणों पर राज्य सरकार 7.90 प्रतिशत वार्षिक ब्याज का भुगतान करेगी। ब्याज का भुगतान प्रत्येक वर्ष 15 अप्रैल और 15 अक्टूबर को किया जाएगा।
RBI के ई-कुबेर प्लेटफॉर्म पर हुई नीलामी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ई-कुबेर प्रणाली के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी आयोजित की गई। इसमें संस्थागत निवेशकों ने भाग लिया, जबकि गैर-प्रतिस्पर्धी निवेशकों के लिए भी निर्धारित सीमा तक निवेश की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
31 मार्च तक 4.88 लाख करोड़ था कर्ज
राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च 2026 तक मध्य प्रदेश पर कुल 4,88,714.17 करोड़ रुपए का ऋण था। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा 3,33,278.21 करोड़ रुपए के मार्केट लोन का है। इसके अलावा केंद्र सरकार, वित्तीय संस्थानों, राष्ट्रीय लघु बचत निधि और अन्य स्रोतों से लिए गए ऋण भी कुल देनदारियों में शामिल हैं। नई उधारी के बाद प्रदेश की कुल देनदारी बढ़कर लगभग 5.6114 लाख करोड़ हो गई है।
विकास कार्यों पर खर्च होगी राशि
राज्य सरकार का कहना है कि नई उधारी से प्राप्त धनराशि का उपयोग सिंचाई, कृषि, ऊर्जा, सड़क, संचार, पेयजल, सहकारी संस्थाओं और अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाओं के विकास में किया जाएगा। सरकार का यह भी दावा है कि राज्य की परिसंपत्तियों का मूल्य उसकी कुल देनदारियों से अधिक है, इसलिए वित्तीय स्थिति संतुलित बनी हुई है और विकास कार्यों के लिए निवेश जारी रखा जाएगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!