महिला मैकेनिकों ने बनाई ई-साइकिल: एक चार्ज में चलेगी 25 से 30 किमी; दो घंटे में होगी चार्ज, पैडल से भी चलेगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की महिला मैकेनिकों ने आत्मनिर्भरता और नवाचार का शानदार उदाहरण पेश करते हुए एक इलेक्ट्रिक साइकिल तैयार की है। गुरुवार को इसका लोकार्पण किया गया। महिला मैकेनिक गैरेज ‘यंत्रिका सर्विस सेंटर’ द्वारा विकसित इस साइकिल का नाम ‘यंत्रिका ई-साइकिल’ रखा गया है।
एक बार चार्ज में 25-30 किलोमीटर की रेंज
महिला मैकेनिक शिवानी रघुवंशी ने बताया कि यह ई-साइकिल एक बार चार्ज होने पर लगभग 25 से 30 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी अधिकतम गति 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। फिलहाल इसकी कीमत तय नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।
आईआईटी बॉम्बे के विद्यार्थियों का मिला सहयोग
इस परियोजना को साकार करने में आईआईटी बॉम्बे के विद्यार्थियों ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। उनकी मदद से महिला मैकेनिकों ने ई-साइकिल के डिजाइन और तकनीकी विकास पर काम किया।
दो घंटे में चार्ज, पैडल से भी चलेगी
शिवानी रघुवंशी के अनुसार साइकिल को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग दो घंटे का समय लगता है। इसमें कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें हॉर्न, एलईडी लाइट, एक्सिलेटर, दो बैटरियां शामिल हैं। खास बात यह है कि बैटरी खत्म होने पर इसे सामान्य साइकिल की तरह पैडल मारकर भी चलाया जा सकता है।
मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए किफायती विकल्प
महिलाओं का कहना है कि बढ़ती पेट्रोल कीमतों और महंगे दोपहिया वाहनों को देखते हुए यह ई-साइकिल तैयार की गई है। इसका उद्देश्य मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के लोगों को कम लागत वाला परिवहन विकल्प उपलब्ध कराना है।
शुरुआती चरण में पांच ई-साइकिल तैयार
समान सोसाइटी के डायरेक्टर राजेंद्र बंधु ने बताया कि फिलहाल पांच ई-साइकिलें तैयार की गई हैं। अभी निर्माण लागत अपेक्षाकृत अधिक है, लेकिन भविष्य में रॉ मटेरियल सीधे खरीदने से लागत कम होगी और इसकी कीमत आम लोगों की पहुंच में लाई जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल महिलाओं की तकनीकी क्षमता को दर्शाती है, बल्कि पर्यावरण अनुकूल और किफायती परिवहन की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!