सेंट्रल जेल क्वार्टर में महिला से दुष्कर्म: जेल प्रहरी के बेटे पर केस दर्ज; तीन साल से कर रहा था ब्लैकमेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भैरवगढ़ सेंट्रल जेल परिसर में स्थित सरकारी क्वार्टर से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला ने जेल प्रहरी के बेटे पर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रहरी अपने परिवार के साथ क्वार्टर में रहता है
पुलिस के अनुसार, भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में पदस्थ एक प्रहरी अपने परिवार के साथ क्वार्टर में रहता है। उसके सामने ही दूसरे प्रहरी सत्यनारायण सक्सेना का परिवार निवास करता है।
तीन वर्षों से कर रहा ब्लैकमेल
पीड़िता ने आरोप लगाया कि सत्यनारायण सक्सेना का बेटा आयुष सक्सेना पिछले करीब तीन वर्षों से उसे ब्लैकमेल कर रहा था और इसी आधार पर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विरोध करने पर दी धमकी, की मारपीट
महिला का कहना है कि आरोपी उसे लगातार बदनाम करने की धमकी देता था। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद महिला ने साहस जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मेडिकल जांच के बाद केस दर्ज
भैरवगढ़ थाना पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम पीड़िता महिला थाने पहुंची, जहां उसकी शिकायत पर मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद आरोपी आयुष सक्सेना के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।
आरोपी की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है उसकी तलाश के लिए टीम लगाई गई है। अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

दर्दनाक हादसा:स्कूल की छत गिरने से 20 बच्चों सहित 21 की मौत; 40 से ज्यादा घायल, मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी राहत टीमें

गर्मी से पहले शहर में जलसंकट का अलर्ट:सामान्य से 14 इंच कम बारिश ने बढ़ाई चिंता; 50 करोड़ के पैकेज की मांग

जल संकट के बीच नर्मदा पाइपलाइन फूटी:सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी; अंडरपास भरने से यातायात प्रभावित

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!