युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप: इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान; शादी की बात पर अलग समाज का हवाला देकर मुकरा, रुपये लौटाने से भी किया इनकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर हुई पहचान के बाद एक युवती को प्रेम संबंध में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म और बाद में ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर उज्जैन जिले के तराना निवासी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी पराग सैनी के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि नवंबर 2025 में उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से विशाल राठौर निवासी ग्राम तराना, जिला उज्जैन से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और कुछ समय बाद उन्होंने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर भी साझा कर लिए। इसके बाद विशाल इंदौर आया और दोनों की एक-दो बार मुलाकात हुई।
होटल में लंच के बहाने ले जाने का आरोप
युवती के मुताबिक, 30 दिसंबर 2025 को विशाल ने उसे होटल में लंच करने के लिए बुलाया। इसके बाद वह उसे लसूड़िया क्षेत्र स्थित ग्रैंड शौर्य होटल ले गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि होटल में विशाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
अलग समाज का हवाला देकर शादी से किया इनकार
शिकायत के अनुसार, मार्च 2026 में युवती ने विशाल से उनके रिश्ते के बारे में परिवार को बताने और शादी को लेकर बात की। इस पर आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि दोनों अलग-अलग समाज से हैं, इसलिए शादी नहीं हो सकती। युवती का आरोप है कि विशाल ने उससे कुछ रुपये भी लिए थे, लेकिन बाद में रकम लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने युवती से अभद्रता की और उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया।
ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर परिजनों को बताई बात
पीड़िता ने बदनामी के डर से शुरुआत में परिवार को घटना की जानकारी नहीं दी। शिकायत के मुताबिक, करीब 10 दिन पहले विशाल ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे युवती मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। उसे रोते और तनाव में देखकर परिजनों ने कारण पूछा, तब उसने पूरी घटना बताई।
इसके बाद गुरुवार रात युवती अपने परिजनों के साथ लसूड़िया थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार को पुलिस टीम ने तराना में दबिश देकर आरोपी विशाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसका एमवाय अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।
संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!