खबर
Top News

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर: अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 नवंबर 2026, 5:09 pm
शेयर करें:
विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर शुरू किए गए मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया। जिंसी हाट बाजार स्थित जोन कार्यालय परिसर में लगे शिविर में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और लंबित आवेदनों के निराकरण के लिए कार्रवाई की।

शिविर में कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार और रिंकेश वैश्य सहित पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, सुदर्शन गुप्ता, पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों से किया संवाद
शिविर के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और सुभाष नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां विद्यार्थियों से बातचीत कर पढ़ाई, स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली गई।

शारदा कन्या विद्यालय के निरीक्षण के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद रहे। उन्होंने छात्राओं से उनके करियर और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर चर्चा की। वहीं, सुभाष नगर स्कूल में विद्यार्थियों ने साफ-सफाई, सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं रखीं। इस पर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए गए।

उद्यमियों ने बताया निवेश का माहौल
अभियान के तहत उद्यमी संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय उद्यमियों कल्पेश मेहता, प्रयाग दवे, राजेन्द्र मित्तल और प्रतीक मांडलिक ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों से प्रदेश में निवेश का बेहतर माहौल बना है। नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए भी उद्यमी आगे आ रहे हैं।

हर शुक्रवार आयोजित हो रहे शिविर
शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभ भी दिया गया। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को सरल और सुलभ बनाना तथा नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण करना है। इसके तहत इंदौर जिले में प्रत्येक शुक्रवार को जन विश्वास शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी
Top News

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

about 1 hour ago
एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल
Top News

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

about 1 hour ago
रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल
Top News

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

about 1 hour ago
नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ
Top News

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

about 1 hour ago
संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण
Top News

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

about 1 hour ago
30 साल पहले बेचा प्लॉट
Top News

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

about 1 hour ago
लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया
Top News

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता
Top News

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

about 1 hour ago
धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत
Top News

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

about 2 hours ago
प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग
Top News

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

about 2 hours ago
खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा
Top News

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

about 2 hours ago
भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक
Top News

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
Top News

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

about 2 hours ago
इस राज्य में भीषण सड़क हादसा
Top News

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

about 2 hours ago
घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर
Top News

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार
Top News

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

about 3 hours ago
वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया
Top News

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

about 3 hours ago
जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान
Top News

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

about 3 hours ago
सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा
Top News

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू

about 3 hours ago
युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप
Top News

युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान; शादी की बात पर अलग समाज का हवाला देकर मुकरा, रुपये लौटाने से भी किया इनकार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!