खबर
Top News

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान: उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 नवंबर 2026, 4:43 pm
शेयर करें:
जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अब शहर की सड़कों पर ट्रैफिक नियम तोड़कर निकलना वाहन चालकों के लिए आसान नहीं होगा। चौराहों और सड़कों पर पुलिस की नजरों से बचने, नियम तोड़ने वालों की खबर अब आम नागरिक भी यातायात पुलिस तक पहुंचा सकेंगे।

इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जनभागीदारी का नया प्रयोग शुरू किया है। इसके तहत इंदौर ट्रैफिक साथी एप के सिविलियन रिपोर्ट्स फीचर के जरिए नागरिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के फोटो सीधे पुलिस को भेज सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक सड़क पर कोई वाहन चालक यातायात नियम तोड़ता दिखाई दे तो नागरिक मोबाइल से उसका फोटो लेकर एप के जन-सूचना फीचर पर अपलोड कर सकेंगे। पुलिस इन सूचनाओं की जांच और सत्यापन के बाद नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

खास बात यह है कि बेहतर और जिम्मेदारी से सूचनाएं देने वाले नागरिकों को हर सप्ताह पुरस्कृत भी किया जाएगा। पुलिस का मकसद नागरिकों को यातायात व्यवस्था का भागीदार बनाना और नियम तोड़ने वालों पर सामाजिक निगरानी बढ़ाना है। नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर या गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर से एप डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रेशर हॉर्न बजाया तो काटा 2 हजार का चालान
शहर की सड़कों पर तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न बजाकर घूम रहे वाहन चालक पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। ट्रैफिक टीआई योगेश मिश्रा और टीआई राजेंद्र सिंह चौहान ने वाहन क्रमांक एमपी 09 बीडब्ल्यू 7663 को रोककर जांच की तो उसमें प्रेशर हॉर्न लगा मिला।

तेज आवाज वाले हॉर्न से सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है। पुलिस ने चालक को नियमों की जानकारी देते हुए समझाइश दी और मौके पर ही हॉर्न निकलवाया। इसके साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 2 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

रेड सिग्नल तोड़कर निकले युवक को टीआई ने पकड़ा
रेड सिग्नल तोड़कर निकल रहे युवक को ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया। वाहन क्रमांक एमपी 09 डीडब्ल्यू 5154 के चालक से जब ट्रैफिक टीआई मोहिनी गोयल ने सिग्नल तोड़ने की वजह पूछी तो उसने बताया कि उसकी मां अस्पताल में भर्ती हैं।

वह जल्दबाजी में रेड लाइट पार कर गया। युवक की बात सुनने के बाद टीआई ने उसे सड़क सुरक्षा के नियमों और रेड सिग्नल की अनदेखी से होने वाले खतरे के बारे में समझाइश दी। उन्होंने बताया कि जल्दबाजी में उठाया गया ऐसा कदम खुद के साथ दूसरे लोगों की जान भी जोखिम में डाल सकता है। समझाइश देने के बाद युवक को रवाना कर दिया गया।

ऑटो में एक्स्ट्रा लाइट पर पुलिस ने कर दी कार्रवाई
वहीं ऑटो में मनमर्जी से अतिरिक्त लाइट लगाकर चलना चालक को भारी पड़ गया। यह लाइट की रोशनी सामने से आने वाले वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही थी, जिससे सड़क पर दुर्घटना का खतरा भी बढ़ सकता था।

लवकुश चौराहे पर यातायात निरीक्षक कुलदीप सिंह परिहार की नजर ऑटो पर पड़ी तो उन्होंने उसे रुकवाकर कार्रवाई की। पुलिस ने चालक को समझाया कि वाहनों में निर्धारित मानकों के विपरीत अतिरिक्त लाइट लगाना दूसरों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।

संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी
Top News

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

about 1 hour ago
एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल
Top News

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

about 1 hour ago
रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल
Top News

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

about 1 hour ago
नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ
Top News

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

about 1 hour ago
संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण
Top News

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

about 1 hour ago
30 साल पहले बेचा प्लॉट
Top News

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

about 1 hour ago
लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया
Top News

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता
Top News

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

about 1 hour ago
धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत
Top News

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

about 2 hours ago
प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग
Top News

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

about 2 hours ago
खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा
Top News

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

about 2 hours ago
भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक
Top News

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
Top News

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

about 2 hours ago
इस राज्य में भीषण सड़क हादसा
Top News

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

about 2 hours ago
विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर
Top News

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

about 3 hours ago
घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर
Top News

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार
Top News

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

about 3 hours ago
वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया
Top News

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

about 3 hours ago
सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा
Top News

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू

about 3 hours ago
युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप
Top News

युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान; शादी की बात पर अलग समाज का हवाला देकर मुकरा, रुपये लौटाने से भी किया इनकार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!