खबर
Top News

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा: अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 नवंबर 2026, 4:41 pm
शेयर करें:
सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में दूध उपभोक्ताओं को अब महंगाई का एक और झटका लगा है। अमूल के बाद अब सांची दूध के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। सांची के पैक्ड दूध की कीमत में 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 14 नवंबर यानी शनिवार से लागू होंगी। इसके बाद उपभोक्ताओं को एक लीटर दूध के लिए 74 रुपए तक चुकाने होंगे।

भोपाल के साथ इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और बुंदेलखंड के दुग्ध संघों ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कीमतें बढ़ाने के पीछे पैकिंग मटेरियल और ट्रांसपोर्ट के खर्च में हुई वृद्धि को वजह बताया गया है। दुग्ध संघों के मुताबिक वित्तीय स्थिति संतुलित बनाए रखने के लिए पैक्ड दूध के उपभोक्ता मूल्य में बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया था।

भोपाल में सांची दूध की रोजाना 3 लाख लीटर बिक्री
मध्यप्रदेश में पैक्ड दूध की खपत के मामले में सांची सबसे आगे है। भोपाल में खुले दूध की रोजाना खपत करीब 6 से 8 लाख लीटर है। वहीं, पैकेट वाले दूध में सांची की औसतन 3 लाख लीटर प्रतिदिन बिक्री होती है। इसके मुकाबले अमूल की रोजाना खपत करीब 80 हजार लीटर है।

इसके अलावा सौरभ, श्रीधी और मदर डेयरी के दूध की भी बाजार में बिक्री होती है। सौरभ और श्रीधी की संयुक्त खपत करीब 1 लाख लीटर प्रतिदिन है। इनकी सप्लाई भोपाल शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी की जाती है।

अमूल ने भी दो दिन पहले बढ़ाए थे दाम
इससे पहले अमूल ने 12 नवंबर से दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद अमूल गोल्ड का एक लीटर पैकेट 70 रुपए से बढ़कर 74 रुपए और अमूल फ्रेश 57 रुपए से बढ़कर 59 रुपए का हो गया है। अमूल की कीमतें बढ़ने के अगले दिन यानी 13 नवंबर को सांची ने भी दाम बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। नई कीमतें 14 नवंबर से लागू होंगी।

मदर डेयरी के दाम बढ़ने की भी संभावना
मदर डेयरी ने नई दिल्ली में दूध की कीमतें बढ़ाई हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में फिलहाल इसके दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रदेश में मदर डेयरी की रोजाना सप्लाई करीब डेढ़ लाख लीटर है। भोपाल में इसकी खपत लगभग 25 हजार लीटर प्रतिदिन है।

इसके अलावा मंडीदीप, इटारसी, नर्मदापुरम, सागर, विदिशा, ललितपुर, हरदा और इंदौर में भी मदर डेयरी दूध की सप्लाई करती है। सांची और अमूल के बाद अब मदर डेयरी की कीमतों में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

दूध के अलग-अलग वेरिएंट में कितना होता है फैट?
दूध खरीदते समय उसके वेरिएंट और फैट की मात्रा को समझना भी जरूरी है। फुल क्रीम मिल्क में कम से कम 6 प्रतिशत फैट होता है। यह अधिक गाढ़ा और फैट वाला दूध होता है। टोंड मिल्क में करीब 3 प्रतिशत, जबकि डबल टोंड मिल्क में लगभग 1.5 प्रतिशत फैट होता है।

वहीं, बल्क टोंड मिल्क मदर डेयरी के वेंडिंग बूथ पर उपलब्ध होता है। इसे पाउच में पैक करने के बजाय सीधे बूथ से उपभोक्ताओं को दिया जाता है। दूध की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से अब आम परिवारों के मासिक घरेलू बजट पर भी असर पड़ना तय है।

संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी
Top News

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

about 1 hour ago
एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल
Top News

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

about 1 hour ago
रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल
Top News

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

about 1 hour ago
नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ
Top News

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

about 1 hour ago
संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण
Top News

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

about 1 hour ago
30 साल पहले बेचा प्लॉट
Top News

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

about 1 hour ago
लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया
Top News

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता
Top News

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

about 1 hour ago
धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत
Top News

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

about 2 hours ago
प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग
Top News

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

about 2 hours ago
खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा
Top News

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

about 2 hours ago
भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक
Top News

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
Top News

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

about 2 hours ago
इस राज्य में भीषण सड़क हादसा
Top News

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

about 2 hours ago
विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर
Top News

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

about 3 hours ago
घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर
Top News

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार
Top News

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

about 3 hours ago
वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया
Top News

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

about 3 hours ago
जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान
Top News

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

about 3 hours ago
युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप
Top News

युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान; शादी की बात पर अलग समाज का हवाला देकर मुकरा, रुपये लौटाने से भी किया इनकार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!