3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार: इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर-खंडवा रोड स्थित सिमरोल के भेरूघाट पर शुक्रवार दोपहर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ने से करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घाट सेक्शन में वाहनों की लंबी कतारें लगने से सैकड़ों यात्री और वाहन चालक घंटों तक परेशान होते रहे। जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर मार्ग पर अचानक वाहनों की संख्या बढ़ गई। देखते ही देखते भेरूघाट पर गाड़ियां एक के पीछे एक कतार में खड़ी हो गईं। घाट का संकरा और घुमावदार रास्ता होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम लगातार बढ़ता चला गया।
घंटों जाम में फंसे रहे वाहन चालक
जाम के चलते दोपहिया वाहनों से लेकर कार और अन्य वाहन भी लंबे समय तक फंसे रहे। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग घंटों तक सड़क पर ही इंतजार करते रहे। हैरानी की बात यह रही कि करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लगने के बावजूद यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस या प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नजर नहीं आया।
स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था
जब जाम के कारण हालात बिगड़ने लगे तो आसपास के स्थानीय लोग खुद आगे आए। उन्होंने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने और यातायात सुचारू कराने की जिम्मेदारी संभाली। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
इसके बाद जाम में फंसे यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। भेरूघाट जैसे व्यस्त मार्ग पर लंबा जाम लगने और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू

युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान; शादी की बात पर अलग समाज का हवाला देकर मुकरा, रुपये लौटाने से भी किया इनकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!