वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया
KHULASA FIRST
संवाददाता

चंद्रशेखर शर्मा 94250-62800 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्रि केट को लेकर दो खबरें हैं। पहली, यह कि ओमान में खेले जा रहे अंडर 19 एशिया कप में कल हमारी टीम ने सेमीफाइनल में अफगानों को घड़ी किया और जाहिर है फाइनल का सफर तय कर लिया है। खास बात यह कि कल यानी शनिवार को फाइनल में हमारी टक्कर होगी पाकिस्तान से! जी हां, पाकिस्तान इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर खेल रहा है।
इस कप में इस बार ग्रुप स्टेज के एक मैच में उसने हमारी टीम को भी आसमान दिखा दिया था। अलबत्ता फाइनल की बात अलग ही होती है।
जानने लायक बात यह भी है कि पिछले यानी 2025 के इस एशिया कप में हमारी टीम ने ग्रुप स्टेज के एक मैच में पाकिस्तान को पटखनी दी थी और तब भी यानी पिछले दिसंबर में भारत और पाकिस्तान ही फाइनल में आमने-सामने थे। तब उसमें ही हमें हराकर पाकिस्तान ने ये कप उठाया था।
सो इस कनेक्शन से देखें तो कल भारत को कप उठाते देखने के आसार ज्यादा हैं। बहरहाल कुछ लोग नाक-भौं सिकोड़ सकते हैं कि बच्चा क्रिकेट यानी अंडर 19 क्रिकेट के मैचों में देखने को क्या धरा है? तो इसमें दो बातें हैं। एक, यह कि बात जब भारत-पाकिस्तान के मैच की हो तो उसको देखने की अलग ही चूल मचती है, भले टीमें कोई हों।
दूसरी बात यह कि कहते हैं होनहार बिरवान के होत चिकने पात या पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं! इस हिसाब से कहें तो अंडर 19 क्रिकेट वो पालना होता है जहां होनहार पूतों के पांवों की चिकनाई दुनिया को देखने को मिलती है। जमा हमारे विराट कोहली से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक बेशुमार खिलाड़ियों ने इसी अंडर 19 क्रिकेट से अपनी प्रतिभा का डंका बजाना शुरू कर दिया था। जो हो।
इस एशिया कप में इस सिलसिले में आर्यवीर सहवाग की खूब हवा है। जी हां, मालूम हो कि ये वीरेंद्र सहवाग के सुपुत्र हैं और ये भी इस एशिया कप में हमारी टीम में, अपने पिता की तरह ही, बतौर आक्रामक सलामी बल्लेबाज खेल रहे हैं। अपन ने देखी इनकी बल्लेबाजी।
कहने दीजिए कि ये वाकई अपने पिता की विरासत को ही आगे बढ़ा रहे हैं। यद्यपि इनकी बल्लेबाजी में इनके पिता की बल्लेबाजी जैसा दुस्साहस और जीवट उतना नजर नहीं आता लेकिन खासकर ऑफ स्पिनरों को जैसे वीरेंद्र सहवाग गेंदबाज ही नहीं मानते थे और उनकी गेंदों के परखच्चे उड़ाते थे, ठीक वैसा ही अंदाज आर्यवीर का भी दिखा और यह देखना सचमुच आनंददायक था।
कहते हैं कि वो वीरेंद्र सहवाग ही थे जिन्होंने महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और सकलैन मुश्ताक को क्रिकेट छोड़ने यानी क्रिकेट से संन्यास लेने के निर्णय का बंदोबस्त किया था! सो कल शनिवार को यह फाइनल देखने की एक अतिरिक्त दिलचस्पी आर्यवीर की ‘वीरता’ भी होनी ही चाहिए।
उधर, जब आप ये लेख पढ़ रहे होंगे तो न्यूजीलैंड के नये मैदान पर भारत की सीनियर क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड से एक दिनी मैचों की सीरीज का चौथा मैच खेल रही होगी। विदित हो कि इसके पहले हुए तीन मैचों में से दो भारत ने जीते और एक को बारिश लील गयी थी।
खास बात यह कि इस मैच में दोनों टीम की तरफ से कई नियमित खिलाड़ी गैर हाजिर रहेंगे। जी हां, हमारी तरफ से कप्तान शुभमन गिल और युवा तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज को टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए चल रहे कैम्प में भेज दिया गया है तो न्यूजीलैंड की तरफ से टॉम लैथम और कुछ अन्य खिलाड़ी भी इसी वजह से इस मैच में नहीं दिखेंगे।
गिल की गैर हाजरी में श्रेयस अय्यर इस मैच में कप्तानी करेंगे। ख्यात क्रिकेट वेबसाइट ‘क्रिकइंफो’ के लिक्खाड़ रिपोर्टर सिद्धार्थ मोंगा ने इस बाबत दिलचस्प सवाल उछाला है कि फर्ज कीजिये यह मैच टीम इंडिया जीत जाती है और इस तरह सीरीज भी तो क्या यह भारत से बाहर गिल की कप्तानी की पहली सीरीज जीत मानी जाएगी?
बेशक यह दिलचस्प और कटीला सवाल है अलबत्ता यदि यह मैच और इसके बाद का आखरी मैच न्यूजीलैंड जीत ले तो क्या होगा? मालूम हो कि इसके पहले हुई टी 20 सीरीज के अंतिम दो मैच न्यूजीलैंड ने ही जीते थे। हालांकि टी 20 की वो सीरीज हम 3-2 के स्कोर से जीते थे लेकिन इस एक दिनी सीरीज के एक मैच को बारिश निगल गयी है।
सो ऐसे में यदि न्यूजीलैंड बचे दोनों मैच जीत लेती है तो स्कोर होगा 2-2! यानी न तुम जीते न हम हारे। अब क्रिकेट में तो कुछ भी मुमकिन है, पर आइए, रो-को यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली की विजयी विदाई के लिए उम्मीद करें कि इस संभावना यानी इस 2-2 के स्कोर वाली संभावना का आज ही उठावना हो जाये! आमीन।
संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू

युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान; शादी की बात पर अलग समाज का हवाला देकर मुकरा, रुपये लौटाने से भी किया इनकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!